
अगर तुम न होते
Available in Hindi
'एक नर्स के रूप में काम रही नियति को आदित्य से एक रिश्ता महसूस होता है और वह उसके ठीक होने तक उसका ध्यान रखने का फ़ैसला लेती है। जल्द ही उसे पता चलता है कि आदित्य की ज़िंदगी के कुछ और भी राज़ हैं।
Director & Cast
TV Show Details
अतीत के सच से अंजान नियति
अस्पताल में डॉ. आनंद नर्स नियति को एक मरीज का जन्मदिन मनाने की सज़ा देते हैं। नियति के माता-पिता उसके अतीत का एक सच उससे छुपाकर रखते हैं। रास्ते में अभिमन्यु नियति की मदद करके उसे घर छोड़ता है।
अतीत के सच से अंजान नियति
नियति से फिर हुई अभिमन्यु की मुलाक़ात
छह महीने से घर नहीं लौटा अभिमन्यु अपनी माँ को फ़ोन करता है। आगे, अभिमन्यु की नियति से दोबारा मुलाक़ात होती है। अस्पताल में डॉ. आनंद एक बेसहारा औरत के साथ बदतमीजी करता है और अभिमन्यु उसे थप्पड़ लगाता है।
नियति से फिर हुई अभिमन्यु की मुलाक़ात
अभिमन्यु का बर्ताव देखकर चौंकी नियति
अभिमन्यु नियति से अपने प्यार का इज़हार करता है। अभिमन्यु की माँ मनोरमा उसे ढूँढते हुए अस्पताल आती है। सुलोचना की नाराज़गी से दुखी नियति अभिमन्यु को थप्पड़ लगाती है और उसका अजीब बर्ताव देखकर चौंक जाती है।
अभिमन्यु का बर्ताव देखकर चौंकी नियति
अभिमन्यु ने लिया शहर छोड़ने का फ़ैसला
नियति को अभिमन्यु को थप्पड़ मारने का दुःख होता है और वह उसे हर जगह ढूंढती है। मनोरमा नियति से अभिमन्यु को बचाने को कहती है। आगे, अभिमन्यु नियति को बताता है कि वह शहर छोड़कर जा रहा है।
अभिमन्यु ने लिया शहर छोड़ने का फ़ैसला
क्या मनोरमा को मिलेगा अभिमन्यु?
अभिमन्यु नियति को बताता है कि वह मुंबई छोड़कर जा रहा है। सुलोचना नियति को सच बताने का फ़ैसला लेती है। मनोरमा, नियति और दिनकर अभिमन्यु को ढूँढते हुए बसस्टॉप पर आते हैं।
क्या मनोरमा को मिलेगा अभिमन्यु?
अभिमन्यु को अस्पताल लायी नियति
नियति अभिमन्यु को इलाज करवाने की सलाह देती है। कुछ गुंडे आकर अभिमन्यु को पीटते हैं और तभी उसे फिर से दौरा पड़ता है। नियति अभिमन्यु को अस्पताल लेकर आती है और होश में आने पर वह हंगामा मचा देता है।
अभिमन्यु को अस्पताल लायी नियति
मनोरमा को पता चला नियति का सच
नियति जैसे ही अभिमन्यु की जंजीरें खोलती है वह उसपर हमला कर देता है। नियति के पिता को देखकर मनोरमा को अपना अतीत याद आता है और वह बेचैन हो जाती है। अभिमन्यु के अस्पताल से भागने से सब घबरा जाते हैं।
मनोरमा को पता चला नियति का सच
नियति ने अभिमन्यु को भागने से रोका
नियति अभिमन्यु को अस्पताल से भागने से रोकती है। अभिमन्यु मनोरमा से माफ़ी माँगकर उससे एक वादा करता है। आगे, अस्पताल के डॉक्टर अभिमन्यु को शॉक थेरेपी देते हैं और यह देखकर नियति को दुख होता है।
नियति ने अभिमन्यु को भागने से रोका
राम ने मनोरमा को देखा
आनंद की माँ लता नियति के माता-पिता से आनंद और नियति की शादी की बात करती है। लता का प्रस्ताव नियति के पिता राम को दुविधा में डाल देता है। आगे, राम मनोरमा को देखता है और उसका पीछा करके अस्पताल आता है।
राम ने मनोरमा को देखा
नियति को चाहने लगा है अभिमन्यु
अभिमन्यु का सच जानने पर, राम नियति और डॉ. आनंद के रिश्ते के लिए मान जाता है। अभिमन्यु मनोरमा को अपने दिल की बात बताता है और एक इच्छा ज़ाहिर करता है। राम सुलोचना से नियति के अतीत का सच भूलने को कहता है।
नियति को चाहने लगा है अभिमन्यु
क्या मि. सिंह की बात मानेगी नियति?
राम नियति को डॉ. आनंद से शादी करने का फ़ैसला लेने को कहता है। आगे, अस्पताल के ट्रस्टी मि. सिंह नियति पर अभिमन्यु का इलाज करने का दबाव डालते हैं। नियति इस बारे में राम और सुलोचना से बात करती है।
क्या मि. सिंह की बात मानेगी नियति?
डॉ. आनंद से शादी के लिए राज़ी हुई नियति
राम के दबाव डालने पर नियति डॉ. आनंद से शादी के लिए मान जाती है। यह बात पता चलने पर अभिमन्यु चौंक जाता है। आगे, वह नियति से उसके फ़ैसले को लेकर सवाल करता है और उसे अपने जज़्बात बताता है।
डॉ. आनंद से शादी के लिए राज़ी हुई नियति
मदद के लिए नियति के घर आयी मनोरमा
अभिमन्यु को फिर से दौरा पड़ता है। मनोरमा नियति के घर आती है और सुलोचना सच जानकर हैरान होती है। राम मनोरमा से एक विनती करता है और डॉ. आनंद उनकी बातें सुन लेता है। वहीं, नियति अभिमन्यु के पास पहुँचती है।
मदद के लिए नियति के घर आयी मनोरमा
डॉ. आनंद को पता चला नियति के अतीत का सच
डॉ. आनंद के पूछने पर राम उसे नियति के अतीत का सच बताता है। वहीं, अभिमन्यु के पिता गजेंद्र नियति पर अभिमन्यु को प्यार के जाल में फँसाने का आरोप लगाते हैं। डॉ. आनंद नियति को सच बताने का निश्चय करता है।
डॉ. आनंद को पता चला नियति के अतीत का सच
डॉ. आनंद ने नियति से छुपाया सच
डॉ. आनंद नियति को सच नहीं बताता है और उससे जल्द शादी करने का फ़ैसला करता है। वहीं, मनोरमा भी गजेंद्र से नियति की सच्चाई छुपाती है। आगे, डॉ. आनंद और नियति की सगाई तय हो जाती है।
डॉ. आनंद ने नियति से छुपाया सच
नियति की सगाई में आया अभिमन्यु
अभिमन्यु लंदन में अपना इलाज करवाने से मना कर देता है। आगे, नियति की सगाई की बात पता चलने पर वह सगाई समारोह में पहुँचता है। मनोरमा गजेंद्र को सगाई में जाने से रोकती है, ताकि उसे सच पता न चले।
नियति की सगाई में आया अभिमन्यु
अभिमन्यु अपनी जान देने की तैयारी करता है
सरिता मनोरमा की तबियत ख़राब होने का झूठ बोलकर अभिमन्यु को नियति की सगाई के कार्यक्रम से लेकर जाती है। चिंतित नियति अभिमन्यु के घर पहुँचती है और उसे आत्महत्या करने का प्रयास करते देख घबरा जाती है।
अभिमन्यु अपनी जान देने की तैयारी करता है
नियति ने अभिमन्यु को ख़ुदकुशी से रोका
नियति अभिमन्यु से झूठ बोलकर उसे ख़ुदकुशी करने से रोकती है। गजेंद्र नियति से उसकी शादी स्थगित करने को कहता है। सुलोचना राम को समझाने की कोशिश करती है कि किस्मत में नियति और अभिमन्यु का मिलना लिखा है।
नियति ने अभिमन्यु को ख़ुदकुशी से रोका
अभिमन्यु के सामने आया नियति का झूठ
डॉ. आनंद और नियति के घरवाले उनकी हल्दी की तैयारी करते हैं। अभिमन्यु नियति से शादी करने की ज़िद करता है। आगे, नियति का झूठ पता चलने पर वह अपना आपा खो बैठता है और नियति की जान लेने का निश्चय करता है।
अभिमन्यु के सामने आया नियति का झूठ
अभिमन्यु ने की नियति को मारने की कोशिश
नियति अभिमन्यु से अपनी जान बचाकर हल्दी की रस्म में पहुँचती है। अभिमन्यु भी वहाँ आता है और नियति लता से एक मदद माँगती है। अभिमन्यु नियति को मारने की कोशिश करता है। आगे, लता आनंद से एक सवाल पूछती है।
अभिमन्यु ने की नियति को मारने की कोशिश
गजेंद्र की नियति की शादी रोकने की साज़िश
जब अभिमन्यु को पता चलता है कि उसने नियति को मारने की कोशिश की थी, तो उसे अपराधबोध होता है। गजेंद्र नियति की शादी रोकने के लिए एक साज़िश रचता है और उसे अकेले मिलने के लिए बुलाता है।ैं।
गजेंद्र की नियति की शादी रोकने की साज़िश
नियति ने नहीं मानी गजेंद्र की शर्त
गजेंद्र राम की रिहाई के बदले में नियति के सामने एक शर्त रखता है। नियति उसकी शर्त नहीं मानती है और खुद राम को रिहा करवाती है। अभिमन्यु नियति के घरवालों से माफ़ी माँगता है। एक सच दिनकर के सामने आता है।
नियति ने नहीं मानी गजेंद्र की शर्त
नियति की शादी में मदद करने आया अभिमन्यु
दिनकर गजेंद्र को सच बताने का फ़ैसला करता है, लेकिन उसका एक्सीडेंट हो जाता है। नियति और अभिमन्यु को झगड़ते देख सुलोचना को उनका बचपन याद आता है। राम नियति की शादी के काम की ज़िम्मेदारी अभिमन्यु को देता है।
नियति की शादी में मदद करने आया अभिमन्यु
नियति के संगीत में आया अभिमन्यु
मनोरमा गजेंद्र से एक वादा माँगती है। अभिमन्यु नियति के संगीत में आता है। वह नियति को आनंद के साथ नाचते देखकर ख़्यालों में खो जाता है। आगे, अभिमन्यु के अचानक कहीं चले जाने से नियति परेशान हो जाती है।
नियति के संगीत में आया अभिमन्यु
अभिमन्यु के हाथ लगी कुछ तस्वीरें
अभिमन्यु के हाथ कुछ तस्वीरें लगती हैं लेकिन तभी सुलोचना वहाँ आ जाती है। आनंद नियति पर नाराज़ होता है और अभिमन्यु को नियति का हाथ पकड़ने पर टोकता है। आगे, राम गजेंद्र की नज़रों से बचने की कोशिश करता है।
अभिमन्यु के हाथ लगी कुछ तस्वीरें
मिठाई
Mithai is a girl full of life, while Siddhartha is serious, intelligent, and self-centered. This culturally rich story revolves around traditional Bengali sweets and love.
कृष्णा तुलसी
Akhil, a rich man, marries Shyama, an average-looking but talented singer, against his mother's approval. However, Shyama faces many obstacles to stay afloat and build her singing career.
नीयम नजनुम
Ravi Varman, a man in his late 40s, falls for a young girl, Sreelakshmi. But Sreelakshmi has her own battles to fight. Soon, Sreelakshmi and Ravi Varman fall into the maze of love.
सेंबरुति
Akhilandeshwari wishes to marry her sons to girls from families of her stature. How will she react when she learns that Adithya, her eldest son, has secretly married Parvathy, the maid of their house?
Pranayavarnangal
Aparna, a simple yet ambitious girl, follows her passion in her career and personal life. She falls in love with Siddharth, but her past creates conflict in their seemingly perfect love story.
डांस कर्नाटक डांस - सीजन 6
Top 30 contestants from different districts of Karnataka compete against each other to enter the finale round and become Karnataka’s new 'Dancing Sensation'.
तू तेव्हा तशी
You have checked all the boxes from your life’s wish list except fall in love. Would you grab it if given a chance?
गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा
हँसमुख और चुलबुली गुड्डन की शादी एक अमीर व्यापारी और तीन बहुओं के ससुर अक्षत जिंदल उर्फ़ ए.जे. से हो जाती है। गुड्डन कैसे करेगी आने वाली चुनौतियों का सामना?
आमादेर ई पोठ जोड़ी ना शेष होय
The show portrays the journey of a rich and lively girl Urmi, who eventually becomes a lady taxi driver and falls in love with Satyaki, a boy from a lower middleclass family.
कमिटी कहिबी कहा
A wealthy businessman, Viraj, falls in love with a simple girl, Nandini. The show depicts a unique love story of a couple with a vast age difference and deals with the angle of Karma.
Agnipariksha
Radhika leaves Amar to marry a man of her father’s choice. Amar avenges this betrayal by marrying Radhika’s younger sister Priyanka. Can Priyanka transform Amar’s hatred into love?
तमीज़ा तमीज़ा - सीजन 2
Tamil Nadu’s favourite debate show is back in an all-new avatar, where trending topics are discussed to bring about meaningful conclusions.
Bhagyalakshmi
Bhagyalakshmi, an honest and sincere village officer, learns that society is more twisted than it seems. Yet, she decides to tread the path of righteousness without caring about its consequences.
कमली
Kamali is finally reunited with her father and grandmother. As Kamali's bond with Rishi grows, so does the hatred of Anika and Tara. Will Kamali's love stand strong against the evil schemes?
Mazhi Tuzhi Reshimgaath
Yash, a rich and esteemed business tycoon, yearns for real love. While he falls in love with Neha, the journey ahead is not going to be an easy one for him. Will he be able to win Nehas heart?
यहाँ मैं घर घर खेली
Yahaan Main Ghar Ghar Kheli is a Hindi drama television series starring Suhasi Goradia Dhami, Karan Grover, Zarina Wahab, Alok Nath and Smita Jaykar. After getting married to Karan Prasad, Swarn Abha lives a life full of struggles and challenges. However, with the love and support of Karan, she manages to muddle through any difficult circumstances.
दिब्यादृष्टि
A young girl, Drusti, possesses the powers to see the impending dangers. Fate compels her to marry Dibya, who doesn't accept her as his wife. However, she fights for her rights and protects Dibya.
जमुन धकि
The daughter of a poor drum player Ganga Dhaki, Jamuna’s drumbeats strike a chord with Sangeet, the son of a rich aristocratic landlord Kedar Roy. The show is a compelling tale about women's power.
Muthyamantha Muddu
Geetha decides to not get married for fear of her parents being neglected. Govind falls in love with her and promises to let her parents stay with them, without realising its consequences.
पुधू पुधू अर्थांगल
The show traces the story of Lakshmi, who is a widow. Her daughter-in-law Pavithra decides to play cupid when she learns about Lakshmi’s feelings for Hari Krishnan, a celebrity chef.
Details About अगर तुम न होते TV Show :
| Movie Released Date | 9 Nov 2021 |
| Genres |
|
| Audio Languages: |
|
| Cast |
|
| Director |
|

