
त्रिनयनी
Available in Hindi
त्रिनयनी की अलौकिक कहानी, जिसे भविष्य देखने का वरदान मिला है, लेकिन यह उसके लिए एक वरदान और अभिशाप दोनों है।
Director & Cast
TV Show Details
रथोत्सव में पहुँचे विशाल और त्रिनयनी
विशाल का परिवार देवी विशालाक्षी के रथोत्सव में भाग लेने आता है। त्रिनयनी किसी की जान ख़तरे में होने का संकेत पाकर रथोत्सव में आती है। सुभद्रा की माँ कांता त्रिनयनी का उसे अपशकुनी कहकर अपमान करती है।
रथोत्सव में पहुँचे विशाल और त्रिनयनी
त्रिनयनी के झुमके ने बचाई विशाल की जान
त्रिनयनी के झुमके की वजह से विशाल के ऊपर से एक संकट टलता है। तिलोत्तमा सपने में विशाल की शादी देखकर परेशान होती है। त्रिनयनी देवी की पूजा करती है और उसी समय कांता औरतों के साथ पूजा करने मंदिर आती है।
त्रिनयनी के झुमके ने बचाई विशाल की जान
त्रिनयनी के सामने आई नई चुनौती
कांता त्रिनयनी को मंदिर से धक्के मारकर बाहर निकालती है। त्रिनयनी पानी में एक लाल साड़ी की छवि देखती है और उसे पहनने वाले की जान बचाने की ठानती है। आगे, एक वृद्ध महिला त्रिनयनी को एक संकेत देती है।
त्रिनयनी के सामने आई नई चुनौती
सुभद्रा की साड़ी का रंग देखने पहुँची त्रिनयनी
त्रिनयनी दुल्हन बन रही गाँव की सारी लड़कियों की साड़ी का रंग देखने उनके घर जाती है। आगे, शिवा के याद दिलाने पर वह सुभद्रा के घर भी पहुँचती है, लेकिन कांता उसे दुत्कारती है और घर के बाहर निकालती है।
सुभद्रा की साड़ी का रंग देखने पहुँची त्रिनयनी
श्यामला ने त्रिनयनी को कमरे में बंद किया
सुभद्रा शादी के लिए लाल साड़ी चुनती है। श्यामला त्रिनयनी को कमरे में बंद करती है और शंकर के कहने पर भी उसे बाहर नहीं निकालती। विशाल शंकर को शादी में ले जाने आता है और त्रिनयनी को एक युक्ति सूझती है।
श्यामला ने त्रिनयनी को कमरे में बंद किया
सुभद्रा को बचाने निकली त्रिनयनी
सुमन सुभद्रा के घर खाना खाने जाती है, लेकिन कांता उसे बाहर निकाल देती है। घर लौटकर सुमन त्रिनयनी को आज़ाद करती है। सुभद्रा की शादी की रस्म शुरु होती है और त्रिनयनी नाटक मंडली के साथ उसके घर पहुँचती है।
सुभद्रा को बचाने निकली त्रिनयनी
त्रिनयनी को मिला सुभद्रा को बचाने का रास्ता
त्रिनयनी मंडली के साथ नाटक करती है और सुभद्रा को लाल साड़ी में देख सबको सचेत करती है। शादी के बाद सुभद्रा का पति उसे बताता है कि वह किसी और को चाहता है। त्रिनयनी को सुभद्रा को बचाने का रास्ता मिलता है।
त्रिनयनी को मिला सुभद्रा को बचाने का रास्ता
त्रिनयनी ने बचाई सुभद्रा की जान
सुभद्रा अपनी जान देने का फ़ैसला लेती है और तालाब में कूद जाती है। त्रिनयनी सुभद्रा की जान बचाती है, लेकिन कांता उसे गाँव से निकल जाने को कहती है। आगे, सुभद्रा त्रिनयनी को अपने पति की असलियत बताती है।
त्रिनयनी ने बचाई सुभद्रा की जान
सुमन ने त्रिनयनी को घर के बाहर धकेला
कांता सुभद्रा को त्रिनयनी के घर आने के लिए डाँटती है और त्रिनयनी को गाँव से निकलने को कहती है। तिलोत्तमा विशाल को ऑफिस जाने से रोकने के लिए एक नाटक करती है। आगे, सुमन त्रिनयनी को घर से बाहर धकेलती है।
सुमन ने त्रिनयनी को घर के बाहर धकेला
पंचों ने त्रिनयनी को दिया गाँव से जाने का आदेश
कांता सुभद्रा को ससुराल विदा करती है। जगदीश कारोबार की ज़िम्मेदारी विशाल को देता है। पंचों द्वारा त्रिनयनी को गाँव से निकल जाने का आदेश दिया जाता है। सुमन त्रिनयनी से उसे दिया वचन पूरा करने को कहती है।
पंचों ने त्रिनयनी को दिया गाँव से जाने का आदेश
त्रिनयनी ने लिया गाँव छोड़कर जाने का फ़ैसला
सुमन त्रिनयनी से घर छोड़कर जाने को कहती है। त्रिनयनी को समझ नहीं आता है कि वह गाँव छोड़कर कहाँ जायेगी और एक महिला आकर त्रिनयनी की दुविधा दूर करती है। त्रिनयनी गाँव छोड़कर जाने का फ़ैसला लेती है।
त्रिनयनी ने लिया गाँव छोड़कर जाने का फ़ैसला
तिलोत्तमा को पता चला जगदीश का फ़ैसला
तिलोत्तमा को पता चलता है कि जगदीश सारी जायदाद विशाल के नाम कर रहा है। सदानंद स्वामी के शिष्य पूजा की तैयारी के लिए जगदीश के घर आते हैं। वहीं, रात में चुपचाप घर छोड़कर जा रही त्रिनयनी भावुक होती है।
तिलोत्तमा को पता चला जगदीश का फ़ैसला
गाँव छोड़कर गई त्रिनयनी
तिलोत्तमा पूजा रुकवाने और विशाल को अमेरिका वापस भेजने के लिए एक चाल चलती है। त्रिनयनी गाँव छोड़कर चली जाती है। आगे, घने जंगल में मंदिर में उसे एक औरत मिलती है, जो उसे किसी को बचाने को कहती है।
गाँव छोड़कर गई त्रिनयनी
तिलोत्तमा ने तोड़ी गायत्री की तस्वीर
त्रिनयनी के घरवाले उसे न देखकर घबराते हैं। मंदिर के पास के गाँव में आकर त्रिनयनी देवी स्वरूपा औरत को ढूंढती है और गाँववालों को एक संकेत मिलता है। तिलोत्तमा गायत्री की तस्वीर तोड़ उसे पैर से रौंदती है।
तिलोत्तमा ने तोड़ी गायत्री की तस्वीर
परशुराम ने खराब किया विशाल की गाड़ी का ब्रेक
घरवाले विशाल के लिए पूजा रखते हैं। त्रिनयनी के घर चलने से मना करने पर शंकर उसके साथ मंदिर में रहने का फ़ैसला करता है। विशाल लक्ष्मीपुर जाने की तैयारी करता है और परशुराम उसकी गाड़ी का ब्रेक खराब करता है।
परशुराम ने खराब किया विशाल की गाड़ी का ब्रेक
विशाल की जान बचाने निकली त्रिनयनी
विशाल लक्ष्मीपुर के लिए निकलता है और एक संकेत पाकर त्रिनयनी उसे बचाने निकलती है। अहिल्या को कुछ बुरा होने का आभास होता है और जगदीश की तबियत बिगड़ती है। गायत्री की आत्मा त्रिनयनी की मदद करती है।
विशाल की जान बचाने निकली त्रिनयनी
विशाल को अस्पताल ले गई त्रिनयनी
विशाल की गाड़ी पेड़ से टकराती है और त्रिनयनी उसे ठेले पर रखकर अस्पताल ले जाती है। जगदीश विशाल के पीछे निकलता है। श्यामला का दिल घबराता है। विशाल का इलाज शुरू करवाने के लिए त्रिनयनी उसे अपना पति कहती है।
विशाल को अस्पताल ले गई त्रिनयनी
त्रिनयनी ने विशाल के लिए की तपस्या
नर्स जगदीश को विशाल की हालत के बारे में बताकर अस्पताल बुलाती है। गायत्री की आत्मा त्रिनयनी से विशाल के लिए एक तपस्या करने को कहती है। विशाल ठीक होता है और त्रिनयनी से हाथ मिलाकर उसे धन्यवाद देता है।
त्रिनयनी ने विशाल के लिए की तपस्या
लक्ष्मीपुर आई सुमन
जगदीश अस्पताल में विशाल से मिलने आता है और उसे स्वस्थ देखकर राहत पाता है। आगे, दुर्घटना स्थल पहुँचकर जगदीश को अतीत की एक घटना याद आती है। सुमन रामलीला देखने लक्ष्मीपुर आती है और विशाल से टकराती है।
लक्ष्मीपुर आई सुमन
त्रिनयनी को ढूंढने निकला जगदीश
रामलीला के दौरान त्रिनयनी की साड़ी में आग लगती है और विशाल उसे बचाता है। नर्स जगदीश को त्रिनयनी के बारे में बताती है और वह उसे ढूंढता है। त्रिनयनी चेहरे पर रंग लगाकर श्यामला से मिलने शांतिपुर आती है।
त्रिनयनी को ढूंढने निकला जगदीश
जगदीश ने शंकर से मांगा त्रिनयनी का हाथ
गाँववालों से डरकर वापस लौट रही त्रिनयनी जगदीश से टकराती है, लेकिन वह उसे पहचान नहीं पाता। आगे, जगदीश शंकर से विशाल के लिए त्रिनयनी का हाथ मांगता है, लेकिन विशाल त्रिनयनी से शादी करने से इंकार करता है।
जगदीश ने शंकर से मांगा त्रिनयनी का हाथ
जगदीश को पड़ा दिल का दौरा
विशाल कहता है कि वह तिलोत्तमा के पसंद की लड़की से ही शादी करेगा और जगदीश को दिल का दौरा पड़ता है। शंकर त्रिनयनी को उसके और विशाल के रिश्ते के बारे में बताता है। आगे, त्रिनयनी को एक नया संकेत मिलता है।
जगदीश को पड़ा दिल का दौरा
शादी के लिए माना विशाल
त्रिनयनी जगदीश की देखभाल करती है। विशाल जगदीश की हालत देखकर शादी के लिए मान जाता है। तिलोत्तमा को शक होता है कि कुछ अजीब होने वाला है। आगे, जगदीश और शंकर विशाल और त्रिनयनी की शादी का दिन तय करते हैं।
शादी के लिए माना विशाल
त्रिनयनी ने बचाई विक्रांत की जान
विक्रांत लक्ष्मीपुर आता है और त्रिनयनी उसे एक दुर्घटना से बचाती है। सुमन कांता को त्रिनयनी और विशाल के रिश्ते के बारे में बताती है। आगे, वह विक्रांत से टकराती है। विशाल जगदीश से बहस करता है।
त्रिनयनी ने बचाई विक्रांत की जान
गायत्री ने त्रिनयनी को लगाई हल्दी
गाँव की औरतें श्यामला से त्रिनयनी की शादी उनके रीति-रिवाज से करने को कहती हैं। गायत्री त्रिनयनी को हल्दी लगाती है। आगे, विक्रांत को पता चलता है कि पुलिस विशाल के एक्सीडेंट को लेकर छानबीन कर रही है।
गायत्री ने त्रिनयनी को लगाई हल्दी
कुंडली भाग्य
करन और प्रीता को अलग हुए 20 साल बीत जाते हैं। याददाश्त खो चुकी प्रीता अपने बेटे राजवीर के साथ रहती है, जबकि करन अपने दूसरे बेटे शौर्य के साथ रहता है। राजवीर प्रीता को इंसाफ़ दिलाने का प्रण लेता है।
प्यार का पहला नाम: राधा मोहन
राधिका कोहली के नाम से राधा दिल्ली में युग और उसके बेटे मनन के साथ सुख से रहती है। परिस्थितियाँ मोहन को दिल्ली ले आती हैं, जो अब भी राधा को बहुत याद करता है। क्या नियति राधा और मोहन को फिर से मिलाएगी?
मीत
'मीत और मनमीत की बेटी सुमीत की ज़िंदगी तब बदल जाती है जब एक युवा कलाकार रौनक उससे प्यार का इज़हार करता है। हालांकि सुमीत इससे अंजान है कि रौनक का संबंध उसे बर्बाद करने का ख्वाब देख रही शगुन से है।
प्यार का पहला अध्याय शिवशक्ति
नामी डॉक्टर शिव की निजी ज़िंदगी पूरी तरह से बिखरी होती है। स्वभाव से करुणामयी, अनाथ शक्ति क्या टूटे शिव को जोड़ पायेगी?
कैसे मुझे तुम मिल गए
'अमृता प्यार और शादी के बंधन में विश्वास रखने वाली एक रूमानी लड़की है। जबकि विराट एक टूटे हुए रिश्ते के दर्द से पीड़ित है। एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत अमृता और विराट के बीच क्या होगा प्यार?
एक था राजा एक थी रानी
Ek Tha Raja Ek Thi Rani is the story of love, revenge and royalty. Set in 1945s, this period drama tells the story of Gayatri and Rana Indravadan; and their following generations with ever changing backdrops. It has love, tragedy, revenge and also a touch of supernatural plotline.
तुझसे है राब्ता
कल्यानी और मल्हार के रिश्ते की शुरुवात कठिन दौर से गुज़रती है, लेकिन मल्हार की पहली शादी से हुए उसके बेटे मोक्ष के कारण इनका रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल जाता है।
यह तेरी गलियां
ये तेरी गलियाँ एक हिंदी धारावाहिक है, जिसमें सोनागाछी से शुरू हुई शांतनु और अस्मिता की प्रेम कहानी में नंदिनी और शेखावत उनके प्यार के दुश्मन बन जाते हैं। अस्मिता और अपनी बेटी कृशि को अपनी ज़िंदगी में वापस पाने की कोशिश में शांतनु अस्मिता को खो देता है। फिर अस्मिता की हमशक्ल देविका शांतनु की ज़िंदगी में आती है।
क़ुर्बान हुआ
नील अपनी बहन की मौत का बदला लेना चाहता है, लेकिन चाहत अपने पिता को बेगुनाह साबित करना चाहती है। अलग धर्मों के होने के बावजूद, वे अपने इंतकाम और इंसाफ़ के मकसद को पूरा करने के लिए शादी कर लेते हैं।
इश्क़ सुभान अल्लाह
कबीर और ज़ारा इस्लाम को लेकर अलग-अलग नज़रिया रखते हैं और साथ में ज़िंदगी गुज़ारने के लिए तमाम मुसीबतों का सामना करते हैं। क्या हालातों द्वारा बार-बार अलग करने के बावजूद दोनों कभी एक हो पाएंगे?
इक कुड़ी पंजाब दी
'नेकदिल हीर को तब कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जब उसका अमीर परिवार उसकी शादी अटवाल परिवार में कर देता है। तभी रंजीत उसकी ज़िंदगी में आता है और उसे सभी मुश्किलों से लड़ने का हौसला देता है।
तेरे बिना जिया जाए ना
जब कृषा की शादी अपने प्रेमी देवराज से होती है, तो उसे अपनी ज़िंदगी किसी परी की कहानी जैसी लगने लगती है। हालांकि जल्द ही वह ख़ुद को झूठ और फ़रेब के जाल में फँसा पाती है।है।
कुमकुम भाग्य
'किस्मत प्रार्थना और अहमदाबाद के एक समृद्ध कारोबार के वारिस रौनक को साथ लाती है। प्रार्थना कई मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी शादी को बचाने की कोशिश करती है।
रब से है दुआ
अपने रिश्ते से अंजान दो सौतेली बहनें मन्नत और इबादत के बीच का रिश्ता बहुत मजबूत होता है। हालाँकि उनका जीवन तब बदल जाता है, जब वे दोनों बहुविवाह जैसी स्थिति में फँस जाती हैं।
तेरी मेरी इक जिंदड़ी
यह अमृतसर के माही और जोगी की कहानी है। हालत कुछ इस तरह बदलते हैं कि इनकी दोस्ती का रिश्ता शादी में बदल जाता है। क्या माही कभी जोगी से प्यार कर पाएगी? दोनों कैसे करेंगे आने वाली मुश्किलों का सामना?
आप के आ जाने से
Aap Ke Aa Jane Se is a Hindi romantic drama television series starring Karan Jotwani and Suhasi Dhami in the lead. It is a love story between a 42-year-old middle class, conservative single mother, Vedika and a 24-year-old irresponsible, maverick, Sahil, from a traditional, super-rich business family. Will their love be enough to bridge the gaps or will the rules of society become a death sentence for their love?
Aur Pyaar Ho Gaya
The story follows the journey of a young girl hailing from a traditional Indian family, who falls in love with a guy who has completely different notion of love. The show highlights the highs and lows of the journey of these two love-birds.
टशन ए इश्क़
Tashan-e-Ishq is a Hindi romantic drama television series starring Jasmin Bhasin, Zain Imam and Sidhant Gupta. The story revolves around Twinkle who falls in love with Yuvraj, who belongs to a rival family. However, in the best interest of her family Twinkle marries Kunj, but an obsessed Yuvraj continues to create problems in her life.
कलीरें
Kaleerein is a Hindi romantic drama television series starring Arjit Taneja and Aditi Sharma in the lead. Meera, a free-spirited girl, who cares for people around her, is enrolled into a bride grooming school, by her parents. Will this mould her into a desirable daughter-in-law or strengthen her spirit to live life on her own merit?
अगर तुम न होते
'एक नर्स के रूप में काम रही नियति को आदित्य से एक रिश्ता महसूस होता है और वह उसके ठीक होने तक उसका ध्यान रखने का फ़ैसला लेती है। जल्द ही उसे पता चलता है कि आदित्य की ज़िंदगी के कुछ और भी राज़ हैं।
Details About त्रिनयनी TV Show :
| Movie Released Date | 17 Jun 2024 |
| Genres |
|
| Audio Languages: |
|
| Cast |
|
Also Watch:
Watch the premiere of Taj, a ZEE5 Original, from Mar 03 2023.

