
Haiwan
Available in Hindi
People of a village consider Dr. Ajit Kumar Dev to be a godsend and respect him. However, unbeknownst to them, Ajit hides a dark secret that threatens the lives of the people he is supposed to save.
Director & Cast
TV Show Details
अजित का दिल दहला देने वाला अतीत
अजित कुमार देव पुलिस के आगे 100 से ज्यादा हत्याएं करने की बात कबूल करता है। कुछ महीनों पहले, अजित एक आदमी की हत्या करके कातरवाड़ी आता है और वहाँ डॉक्टर बनकर लोगों को ठगने लगता है।
अजित का दिल दहला देने वाला अतीत
हैवान | प्रोमो
इंसान के भेष में दहशत फैलाने आया है हैवान। देखिए हैवान 24 सितंबर 2022 से केवल ZEE5 पर।
हैवान | प्रोमो
अजित ने की रूपा की हत्या
अजित की प्रेमिका रूपा कातरवाड़ी आती है। अजित गाँव वालों के लिए दावत रखता है। रूपा को पता चलता है कि देवी डॉक्टर बनकर लोगों को ठग रहा है। अजित रूपा की हत्या कर देता है और उसका सच सबके सामने आ जाता है।
अजित ने की रूपा की हत्या
अजित ने दफनाई रूपा की लाश
अजित रूपा की लाश पर एक चबूतरा बना देता है। चबूतरे के पास एक बच्चे को देखकर अजित को अपना पर्दाफ़ाश होने का डर लगता है। डिंपल की बुआ वंदी घर आती है और उसे अजित का व्यवहार पसंद नहीं आता है।
अजित ने दफनाई रूपा की लाश
अजित ने रेशमा को क्लिनिक में भर्ती किया
अजित रेशमा को उसके पति विजय से बचाता है। आगे, वह चबूतरा तोड़ने का प्रयास कर रही वंदी और उसके पति को रोकता है। विजय रेशमा के बीमार होने पर अजित को बुलाता है। अजित रेशमा को क्लिनिक में भर्ती करता है।
अजित ने रेशमा को क्लिनिक में भर्ती किया
मुंबई से आए आदमी को देखकर डरा अजित
रेशमा अजित के साथ रात बिताती है और अगली सुबह विजय उसे ढूंढते हुए आता है। अजित रेशमा के सोने के कंगनों को नकली कंगनों से बदल देता है। मुंबई से एक आदमी आता है और अजित को अपनी पोल खुलने का डर लगता है।
मुंबई से आए आदमी को देखकर डरा अजित
रेशमा ने अजित से उससे शादी करने को कहा
डिंपल अपने प्रेमी कृष के साथ अजित के पैसे चुराकर घर से भाग जाती है। रेशमा अजित से उससे शादी करने को कहती है और उसे आत्महत्या करने की धमकी देती है। लालची अजित उससे शादी करने के लिए मान जाता है।
रेशमा ने अजित से उससे शादी करने को कहा

अजित ने विजय से बोला एक झूठ
डिंपल की सगाई तय हो जाती है। विजय को शक होता है कि रेशमा का अजित के साथ संबंध है। अजित विजय से एक झूठ बोलकर उसका शक दूर करता है। अजित रेशमा से जेवर-पैसे ऐंठने की योजना बनाता है।
अजित ने विजय से बोला एक झूठ

अजित ने रेशमा का किया खून
रेशमा विजय के सिर पर वार कर देती है। अजित रेशमा से झूठ बोलता है और उससे पैसे-जेवर हथियाकर उसका खून कर देता है। सगाई के तुरंत बाद डिंपल की शादी की तैयारी होती है, लेकिन वह मंडप से भाग जाती है।
अजित ने रेशमा का किया खून

डिंपल के पुलिस लाने पर घबराया अजित
डिंपल रेशमा का ख़ून करने को लेकर अजित का सामना करती है। डिंपल की शर्त के अनुसार अजित उसकी शादी तोड़ देता है। बज्जा चोटिल विजय को अजित के क्लिनिक लेकर आता है। डिंपल पुलिस लेकर घर आती है।
डिंपल के पुलिस लाने पर घबराया अजित

पुलिस ने किया विजय को गिरफ़्तार
पुलिस रेशमा की हत्या के आरोप में विजय को गिरफ़्तार करती है। आगे, पुलिस अजित के क्लिनिक आती है और डिंपल घबरा जाती है। अजित डिंपल से हाथ मिला लेता है। डिंपल अजित को अपर्णा के बारे में बताती है।
पुलिस ने किया विजय को गिरफ़्तार

अपर्णा के काका को हुआ अजित पर शक
अजित विजय को रिहा करवाता है। अपनी माँ की तबीयत बिगड़ने पर अपर्णा अजित को घर बुलाती है। अपर्णा के काका को शक होता है कि अजित एक फर्ज़ी डॉक्टर है। इंस्पेक्टर रेशमा के मामले में अजित से पूछताछ करता है।
अपर्णा के काका को हुआ अजित पर शक

अजित ने की अपर्णा की माँ की हत्या
डिंपल अपर्णा की माँ के इलाज के नाम पर उससे पैसे लेकर अजित को देती है। अजित अपर्णा को उससे शादी करने के लिए मनाता है और उसकी माँ की हत्या करता है। अजित का सच पता चलने पर अपर्णा खुदकुशी कर लेती है।
अजित ने की अपर्णा की माँ की हत्या

मंजुला पर आया अजित का दिल
मंजुला अपने बीमार पति के साथ गाँव रहने आती है और अपने पति को सबसे छुपाती है। अजित को मंजुला पसंद आ जाती है किंतु वह अजित के बर्ताव पर भड़क जाती है। अजित उसके घर आता है और वह सबके सामने तमाशा करती है।
मंजुला पर आया अजित का दिल

मंजुला ने गाँववालों को बताया सच
अजित गाँव छोड़कर जाने का नाटक करता है। गाँव में मंजुला की बदनामी होती है और गाँववाले उसे गाँव से निकालने का फ़ैसला लेते हैं। आखिरकार, वह गाँववालों को सच बताती है। आगे, वह अजित को खरी-खोटी सुनाती है।
मंजुला ने गाँववालों को बताया सच

डिंपल को अजित की करतूत पता चली
अजित के न मिलने पर पुलिस मंजुला को ले जाती है। अजित मंजुला से माफ़ी मांगता है। अजित का बदला बर्ताव डिंपल को हैरान करता है। अजित मंजुला की जमीन के ख़रीदार को मार देता है और डिंपल को इसका पता चलता है।
डिंपल को अजित की करतूत पता चली

पुलिस को मिली सुरेश की लाश
मंजुला अजित के साथ पुलिस थाने जाकर सुरेश के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करवाती है। पुलिस को सुरेश की लाश मिलती है और वह अजित से पूछताछ करती है। आगे, मंजुला की तबीयत ख़राब हो जाती है और अजित उसकी मदद करता है।
पुलिस को मिली सुरेश की लाश

अजित ने किया ख़ुद का एक्सीडेंट
अजित मंजुला की जमीन खरीदने का फ़ैसला लेता है और उसे कुछ पैसे देता है। आगे, वह जानबूझकर ख़ुद का एक्सीडेंट करता है। लोग उसे मंजुला की जमीन खरीदने से मना करते हैं। अजित डिंपल को अपनी योजना बताता है।
अजित ने किया ख़ुद का एक्सीडेंट

अजित ने संजू को जान से मारा
संजू मंजुला को अजित की चाल बताता है और उसके खिलाफ़ एक योजना बनाता है। अजित को इसका पता चलता है और वह संजू को मार डालता है। संजू के गायब होने से मंजुला परेशान होती है। डिंपल को अजित पर शक होता है।
अजित ने संजू को जान से मारा

कहाँ गई संजू की लाश?
शरु आजी की शिकायत पर पुलिस छानबीन करती है, लेकिन उन्हें एक कुत्ते की लाश मिलती है। अजित यह सोचकर परेशान होता है कि संजू की लाश कहाँ गई। आगे, वह शरु आजी की जान लाने की नाकाम कोशिश करता है।
कहाँ गई संजू की लाश?

अजित ने किया मंजुला से प्यार का इज़हार
अजित मंजुला और अमर के साथ घूमने जाता है और मंजुला ख़ुश होती है। वह मंजुला से अपने प्यार का इज़हार करता है किंतु वह भड़क जाती है। अमर की तबीयत बिगड़ती है और अजित उसे पैसे देने के बदले में एक शर्त रखता है।
अजित ने किया मंजुला से प्यार का इज़हार

मंजुला के साथ हुआ एक हादसा
मंजुला अजित की शर्त स्वीकार कर लेती है। अजित उसके साथ उसकी जमीन का सौदा करता है। मंजुला उसके करीब आने की कोशिश करने पर अजित को थप्पड़ मारती है। आगे, मंजुला की रसोई में एक हादसा हो जाता है।
मंजुला के साथ हुआ एक हादसा

एसीपी दिव्या पर पड़ी अजित की नज़र
अजित के षड्यंत्र से मंजुला की जान चली जाती है। एसीपी दिव्या सिंह गाँव में आती है और अजित का उसपर दिल आता है। अजित रात में दिव्या की चेन लौटाने उसके घर जाता है और उसे पता चलता है कि वह पुलिस में है।
एसीपी दिव्या पर पड़ी अजित की नज़र

रूपा के पिता के कारण बढ़ी अजित की मुश्किल
रूपा का पिता उसे ढूँढने गाँव आता है और अजित की मुश्किल बढ़ जाती है। स्केच आर्टिस्ट देवी सिंह का स्केच तैयार करता है, जिसे डिंपल पहचान लेती है। मंजुला के केस में दिव्या को महत्वपूर्ण बात पता चलती है।
रूपा के पिता के कारण बढ़ी अजित की मुश्किल

वाडे की तलाशी लेने आयी पुलिस
अजित बड़ी चालाकी से स्केच में बदलाव करता है। टोन्या को अजित के कमरे से संजू का फ़ोन मिलता है। पुलिस को संजू के फ़ोन की लोकेशन वाडा पता चलती है। पुलिस वाडे की तलाशी लेने आती है और अजित सबूत छिपाता है।
वाडे की तलाशी लेने आयी पुलिस
Details About Haiwan TV Show :
| Movie Released Date | 24 Sep 2022 |
| Genres |
|
| Audio Languages: |
|
| Cast |
|
| Director |
|

