
हैवान
Available in Hindi
Haiwan – The Monster is a Hindi sci-fi television show starring Param Singh, Ridhima Pandit and Ankit Mohan. The story revolves around two inseparable friends, Randhir and Ansh whose friendship is threatened when a failed experiment turns Ansh into a monster. Randhir must try his best to save both, the city and his friend
Director & Cast
TV Show Details
रणधीर ने किया हैवान का सामना - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, वैज्ञानिक दीपक और उसकी पत्नी दिव्या को उसी के बनाए हैवान के द्वारा मार दिया जाता है। 12 साल बाद, दीपक का सहयोगी गोविंद और उसकी बेटी जिया एक और हैवान बनाने के नजदीक हैं। दीपक का बेटा रणधीर अपने माँ-बाप की मौत का बदला लेने के लिए हैवान का सामना करता है।
रणधीर ने किया हैवान का सामना - हैवान
रणधीर ने एक बार फिर डाली अपनी जान ख़तरे में - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, रणधीर का दोस्त अंश हैवान से लड़ते समय उसका बचाव करता है। रणधीर की मामी, नयनतारा दीपक की कंपनी में रणधीर की जगह अपनी बेटी मीशा को दिलाने का प्रयास करती है। आगे, जिया अपना नया हैवान बनाती है और उससे लड़ने के लिए रणधीर ख़ुद पर प्रयोग करता है।
रणधीर ने एक बार फिर डाली अपनी जान ख़तरे में - हैवान
हैवान ने किया अंश पर हमला - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, जिया और उसका भाई चेतन अंश की जन्मदिन की पार्टी में आते हैं और रणधीर को लुभाने का प्रयास करते हैं। नशे में धुत्त मीशा अंश के करीब आने की नाकाम कोशिश करती है। आगे, अंश जिया का पीछा करता है किंतु हैवान उस पर हमला कर देता है।
हैवान ने किया अंश पर हमला - हैवान
क्या यति मास्टर करेगा जिया की मदद? - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, जिया दीपक की रहस्मयी डायरी की सूचना पाने के लिए अंश को प्रताड़ित करती है। रणधीर से सच्चाई पता चलते ही नयनतारा का पति नयनतारा से नाराज़ हो जाता है। गोविंद जिया से सोलांग घाटी की विज्ञान मठ में रहने वाले यति प्रशिक्षकों के गुरू यति मास्टर से मिलने को कहता है।
क्या यति मास्टर करेगा जिया की मदद? - हैवान
यति मास्टर ने पहुँचाई रणधीर को चोट - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, सब रीयूनियन पार्टी में शामिल होते हैं, जहाँ जिया को पता चलता है कि अंश को अमृता पसंद है। यति मास्टर पार्टी में पहुँचकर रणधीर और अंश को चोट पहुँचाते हैं। जिया को अंश और रणधीर की सच्चाई पता चलती है और गुस्साया अंश उससे बदला लेने के लिए उससे मिलने जाता है।
यति मास्टर ने पहुँचाई रणधीर को चोट - हैवान
जिया ने किया यति मास्टर पर प्रयोग करने का प्रयास - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, जिया और गोविंद अंश को पैसे देने का प्रस्ताव देते हैं और वह इसे स्वीकार कर लेता है। जिया यति मास्टर को अस्पताल से ले जाकर उसपर प्रयोग करने का प्रयास करती है। जहाँ रणधीर अमृता से इज़हार करता है वहीं जिया अमृता के ज़रिये अंश को काबू करने का फ़ैसला लेती है।
जिया ने किया यति मास्टर पर प्रयोग करने का प्रयास - हैवान
जिया का विद्युत मानव आया हैवान के सामने - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, जिया अमृता को अगवा करती है और अंश से उसके और रणधीर के बीच किसी एक को चुनने को कहती है। अंश हैवान के रूप में विद्युत मानव में बदल चुके यति मास्टर का सामना करने की नाकाम कोशिश करता है। होश में आया रणधीर अंश को दीपक की डायरी देने से रोकता है।
जिया का विद्युत मानव आया हैवान के सामने - हैवान

जिया रणधीर को मारने के लिए अंश का इस्तेमाल करती है - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, जहाँ पूरा शिमोद्रा विद्युत मानव की हार का जश्न मनाता है, वहीं जिया और गोविंद अपनी अगली योजना पर अमल करते हैं। जिया को रणधीर के प्रति अमृता की भावनाएं पता चलती हैं और वह इसके ज़रिये अंश को उसके खिलाफ भड़काती है। अंश रणधीर को ख़त्म करने हेतु जिया से हाथ मिलाता है।
जिया रणधीर को मारने के लिए अंश का इस्तेमाल करती है - हैवान

अमृता ने किया रणधीर को गिरफ्तार - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, होश में आए रणधीर को अपनी हालत के लिए जिया पर शक होता है। अंश अमृता से अपने प्यार का इज़हार करता है। यति मास्टर का भाई उसकी मौत का बदला लेने का प्रण लेता है। जिया अमृता को रणधीर की खूफ़िया प्रयोगशाला के बारे में बताती है और अमृता रणधीर को गिरफ्तार कर लेती है।
अमृता ने किया रणधीर को गिरफ्तार - हैवान

अमृता को पता चला अंश का सच - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, जिया अपने आदमियों के साथ रणधीर को पुलिस थाने ले जा रही अमृता पर हमला करती है। रणधीर अमृता को लेकर वहाँ से निकलता है। अमृता को अंश के सुपर ह्यूमन होने के बारे में पता चल जाता है। जिया गोविंद के हमशक्ल को मारने की योजना बनाती है और हैवान उसे ख़त्म कर देता है।
अमृता को पता चला अंश का सच - हैवान

काल ने किया रणधीर पर जानलेवा हमला - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, मीशा की नज़र हैवान पर पड़ती है। वह अंश से उसका राज़ छुपाकर रखने का वादा करती है। अमृता और रणधीर देखते हैं कि गोविंद मर चुका है। आगे, काल रणधीर पर हमला करता है और हैवान वहाँ आकर उसे बचाता है। रणधीर को अंश के साथ गड़बड़ होने के बारे में पता चलता है।
काल ने किया रणधीर पर जानलेवा हमला - हैवान

रणधीर को पता चली अंश की सच्चाई - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, रणधीर को अंश के अंदर मौजूद बुराई के घोल का सच पता चल जाता है। वह अपनी मदद के लिए एक लड़के बी.बी. को घर बुलाता है। आगे, रणधीर को पता चलता है कि अंश को अमृता पसंद है। जिया यति मास्टर के भाई से हाथ मिलाती है और उसकी गुलाम दिलकश अंश पर हमला कर देती है।
रणधीर को पता चली अंश की सच्चाई - हैवान

रणधीर ने तोड़ी अमृता से अपनी सगाई - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, जिया अंश और यति मास्टर के भाई जबराल के साथ मिलकर रणधीर की सगाई में हमला करने की योजना बनाती है। जिया को रोकने के लिए, रणधीर अमृता और अंश के रिश्ते पर लांछन लगाता है और उन्हें घर से निकाल देता है। आगे, जबराल और दिलकश रणधीर पर हमला कर देते हैं।
रणधीर ने तोड़ी अमृता से अपनी सगाई - हैवान

अमृता उसे छोड़ने के लिए रणधीर को कोसती है - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, अमृता और अंश रणधीर की जान बचाते हैं। अंश को ठीक करने के लिए, रणधीर अमृता के ज़रिये उसे एक कैफ़े में बुलाने की योजना बनाता है। अमृता अंश के लिए उसे छोड़ने को लेकर रणधीर को कोसती है। आगे, दिलकश का भाई मैगनेट मैन अमृता, अंश और रणधीर पर हमला कर देता है।
अमृता उसे छोड़ने के लिए रणधीर को कोसती है - हैवान

गुस्साए हैवान ने किया अमृता को अगवा - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, अमृता को मरा हुआ समझते ही हैवान बौखला जाता है। अमृता के उसे हैवान कहने से नाराज़ अंश जिया से उसकी बुराई बढ़ाने को कहता है। आगे, वह अमृता को उठाकर दूर जंगल में ले जाता है। रणधीर उसके और अमृता के बारे में पता करने के लिए जिया के पास पहुँचता है।
गुस्साए हैवान ने किया अमृता को अगवा - हैवान

अंश करने जा रहा है अमृता से शादी - हैवान
धारावाहिक 'हैवान' के संपूर्ण एपिसोड में, रणधीर के जिया को बंदूक की नोंक पर लेते ही चेतन उसे अंश का पता बता देता है। अंश अमृता से शादी करने के लिए उसे लेकर एक मंदिर में जाता है। जिया रणधीर को रोकने के लिए जबराल के बनाए टेलीपोर्टर को भेजती है। अमृता रणधीर को फ़ोन लगाकर मंदिर के बारे में बताती है।
अंश करने जा रहा है अमृता से शादी - हैवान

हैवान - अक्तूबर 26, 2019
हैवान एक अलौकिक धारावाहिक है। तीन जिगरी दोस्तों की इस कहानी में रणधीर की भूमिका में परम सिंह, अमृता की भूमिका में रिद्धिमा पंडित और अंश की भूमिका में अंकित मोहन मुख्य कलाकार हैं। अंश को अलौकिक शक्तियाँ मिलने पर जब वह हैवान बनता है, तब उन दोस्तों की ज़िंदगी में एक मुश्किल मोड़ आ जाता है।
हैवान - अक्तूबर 26, 2019

हैवान - अक्तूबर 27, 2019
हैवान एक अलौकिक धारावाहिक है। तीन जिगरी दोस्तों की इस कहानी में रणधीर की भूमिका में परम सिंह, अमृता की भूमिका में रिद्धिमा पंडित और अंश की भूमिका में अंकित मोहन मुख्य कलाकार हैं। अंश को अलौकिक शक्तियाँ मिलने पर जब वह हैवान बनता है, तब उन दोस्तों की ज़िंदगी में एक मुश्किल मोड़ आ जाता है।
हैवान - अक्तूबर 27, 2019

रणधीर से बदला लेने के लिए जिया की ख़तरनाक योजना - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, बेबी अंश को ठीक करने हेतु एक प्रयोग के लिए रणधीर को बुलाता है। उधर अंश जबरदस्ती अमृता के कमरे में आकर वहाँ रात बिताता है। जिया एक शादीशुदा जोड़े को अगवा करवाती है और अपनी योजना को अंजाम देने के लिए उनके ख़ून में अंश का ख़ून मिला देती है।
रणधीर से बदला लेने के लिए जिया की ख़तरनाक योजना - हैवान

अमृता ने किया अंश से शादी होने का नाटक - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, अमृता सबके सामने रणधीर से झगड़ने का नाटक करती है। आगे, वह अंश का पर्दाफ़ाश करने के लिए उसके खिलाफ सबूत हासिल करती है। हालाँकि अंश धरम और अमृता की दादी को कैद करके उसे ब्लैकमेल करता है और उसे रणधीर के सामने अंश के साथ शादी होने का नाटक करना पड़ता है।
अमृता ने किया अंश से शादी होने का नाटक - हैवान

बेबी को पता चली अंश की करतूत - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, जीया एक नया हैवान बनाती है। अमृता धरम और दादी को छुड़ाने की नाकाम कोशिश करती है। आगे, वह गैरकानूनी रूप से लैब में घुसने के लिए रणधीर को गिरफ्तार कर लेती है। बेबी को अंश द्वारा धरम और दादी को अगवा करने का सच पता चल जाता है। जीया रणधीर की जमानत करवाती है।
बेबी को पता चली अंश की करतूत - हैवान

रणधीर ने रचा अपनी मौत का नाटक - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, जीया रणधीर के क़रीब आने के लिए उसे बेहोश करती है। बेबी रणधीर के पास जाता है और उसे अंश की साज़िश के बारे में बताता है। रणधीर का सामना हैवान से होता है और सबके सामने उसकी मौत हो जाती है। आगे, इस बात का ख़ुलासा होता है कि यह रणधीर की एक योजना है।
रणधीर ने रचा अपनी मौत का नाटक - हैवान

अमृता को पता चली रणधीर की योजना - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, रणधीर जिया को अपनी ही मौत का एक विडियो भेजता है। आगे, वह भेष बदलकर जिया के घर जाता है और उसे ब्लैकमेल करके पैसों की माँग करता है। जिया इसके बारे में अंश को बताती है। आगे, रणधीर अमृता को अपने नाटक के बारे में बता देता है। मीशा उन दोनों को साथ देख लेती है।
अमृता को पता चली रणधीर की योजना - हैवान

अंश को पता चला रणधीर के ज़िंदा होने का सच - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, रणधीर की योजना के तहत, जिया को लगता है कि उसे ब्लैकमेल करने वाला अंश है। मीशा अंश को रणधीर के ज़िंदा होने का सच बताती है। अंश रणधीर का सच बताकर जिया की गलतफ़हमी दूर करता है। आगे, वे एक स्कूल बस को हाईजैक करते हैं और अंश अमृता से शादी करने पहुँचता है।
अंश को पता चला रणधीर के ज़िंदा होने का सच - हैवान

रणधीर ने किया अंश को कैद - हैवान
धारावाहिक ‘हैवान’ के संपूर्ण एपिसोड में, रणधीर चेतन को बेवकूफ बनाकर ख़ुद को आज़ाद करता है। अमृता अंश से शादी करने से बचने हेतु बेहोश होने का नाटक करती है। टेलीपोर्टर रणधीर को जिया के पास लेकर जाता है और जिया उसमें बुराई का घोल मिला देती है। आगे, रणधीर वहाँ से वापस आते ही अंश को कैद कर लेता है।
रणधीर ने किया अंश को कैद - हैवान
Details About हैवान TV Show :
| Movie Released Date | 16 Jul 2019 |
| Genres |
|
| Audio Languages: |
|
| Cast |
|
| Director |
|

