
और भाई क्या चल रहा है
Available in Hindi
और भई क्या चल रहा है एक हिंदी हास्य धारावाहिक है, जिसमें एक ही हवेली में रहने वाले मिश्रा और मिर्ज़ा परिवारों के जीवन को दर्शाया गया है। जहां हवेली में हर दिन नया बखेड़ा तैयार रहता है।
Director & Cast
TV Show Details
हवेली 3/13 के मिर्ज़ा और मिश्रा परिवार
हवेली 3/13 में रह रहे ज़फर अली मिर्ज़ा और रमेश प्रसाद मिश्रा में पतंग को लेकर झगड़ा होता है। पप्पू पांडे और बिट्टू कपूर की हवेली पर नज़र होती है। आगे, मिश्रा को एक चौंका देने वाला फ़रमान मिलता है।
हवेली 3/13 के मिर्ज़ा और मिश्रा परिवार
हवेली को लेकर पप्पू और बिट्टू की योजना
शांति और सकीना मिश्रा और मिर्ज़ा से घर के काम करवाती हैं। पप्पू और बिट्टू मिश्रा और मिर्ज़ा से हवेली बचाने के लिए वहाँ मॉल बनाने को कहते हैं। आगे, दोनों सकीना और शांति को अपनी योजना में फंसा लेते हैं।
हवेली को लेकर पप्पू और बिट्टू की योजना
हवेली में आया बाँके बुल्डोज़र
मिश्रा और मिर्ज़ा सज़ा से बचने के लिए हवेली एक-दूसरे के नाम करने का फ़ैसला लेते हैं। आगे, दोनों के घरवाले हवेली की जगह मॉल बनवाने के लिए मान जाते हैं। शहर के भवन ध्वस्त विभाग से बाँके हवेली में आता है।
हवेली में आया बाँके बुल्डोज़र
हवेली बचाने के लिए एक हुए मिश्रा और मिर्ज़ा
बाँके हवेली का मुआयना करता है। शांति और सकीना नये घर में जाने की तैयारी करती हैं। आखिरकार, मिश्रा और मिर्ज़ा अपने घरवालों को सच बताते हैं। आगे, सब मिलकर पप्पू और बिट्टू के बीच फूट डालते हैं।
हवेली बचाने के लिए एक हुए मिश्रा और मिर्ज़ा
मोहल्ले में लगने वाला है बिजली का खंभा
पारो शांति और सकीना की बातें इधर की उधर करती है। पता चलता है कि मोहल्ले में बिजली का खंभा लगने वाला है। शांति और सकीना मिश्रा और मिर्ज़ा को खंभा उनके घर के सामने न लगवाने की सख़्त हिदायत दे देती हैं।
मोहल्ले में लगने वाला है बिजली का खंभा
कहाँ लगेगा बिजली का खंभा?
शांति और सकीना अपने पतियों से घर का काम करवाती हैं। बिजली न आने से हवेली वाले परेशान होते हैं। मोहल्ले में नया बिजली का खंभा आता है और नक्शा देख मिर्ज़ा और मिश्रा को पता चलता है कि वह कहाँ लगेगा।
कहाँ लगेगा बिजली का खंभा?
मिर्ज़ा और मिश्रा ने इंजीनियर को दी रिश्वत
मिर्ज़ा और मिश्रा अपने घर के सामने खंभा न लगाने के लिए इंजीनियर को रिश्वत देते हैं। मोहल्ले के बाकी लोग भी अपने-अपने घर के सामने खंभा नहीं लगाने देते हैं। आगे, पारो शांति और सकीना को एक ख़बर देती है।
मिर्ज़ा और मिश्रा ने इंजीनियर को दी रिश्वत
बिजली का खंभा लगने की जगह हुई तय
शांति और सकीना पैसों के लालच में अपने पतियों को घर के सामने खंभा लगवाने की हिदायत देती हैं। मिश्रा और मिर्ज़ा अपने-अपने घर के सामने खंभा लगवाने की कोशिश करते हैं। इंजीनियर खंभा लगाने की जगह तय करता है।
बिजली का खंभा लगने की जगह हुई तय
ख़त्म हुआ खंभे से शुरू हुआ विवाद
शांति और सकीना मुआवजे की रकम को बांटने से इंकार कर देती हैं। हवेली के सामने खंभा लगने के बाद पैसों को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा होता है। आगे, वे इन पैसों को एक ज़रूरतमंद को देने का फ़ैसला लेते हैं।
ख़त्म हुआ खंभे से शुरू हुआ विवाद
मिश्रा और मिर्ज़ा की नयी परेशानी
शांति और सकीना अपनी-अपनी पाककला को श्रेष्ठ बताती हैं। मिश्रा और मिर्ज़ा एक दूसरे का खाना खाते हैं और घर आकर उस खाने की तारीफ करते हैं। बतौर सज़ा उनकी बीवियाँ उन्हें घर का खाना देने से इंकार कर देती हैं।
मिश्रा और मिर्ज़ा की नयी परेशानी
सकीना और शांति के बीच प्रतियोगिता
मिश्रा और मिर्ज़ा एक दूसरे से अपनी हालत छिपाने की कोशिश करते हैं। मिर्ज़ा मिश्रा को समस्या हल करने की एक तरक़ीब बताता है। सकीना और शांति खुद को साबित करने के लिए बिट्टू और पप्पू के लिए पकवान बनाती हैं।
सकीना और शांति के बीच प्रतियोगिता
सकीना और शांति ने छोड़ा घर
मिश्रा और मिर्ज़ा प्रतियोगिता के लिए बना खाना खुद चट कर जाते हैं। दोनों पकड़े जाने के डर से बेईमानी का सहारा लेते हैं। आगे, दोनों की पोल खुल जाती है और उनकी बीवियाँ गुस्से में घर छोड़कर चली जाती हैं।
सकीना और शांति ने छोड़ा घर
मिश्रा और मिर्ज़ा की योजना
मिश्रा और मिर्ज़ा बच्चे संभालने की नाकाम कोशिश करते हैं। आगे, दोनों डॉक्टर के साथ मिलकर एक योजना बनाते हैं। डॉक्टर भेष बदल कर हवेली पहुंचता है और पारो इसकी खबर सकीना और शांति को देती है।
मिश्रा और मिर्ज़ा की योजना
शांति और सकीना की घर वापसी
जलेबी और इमरती के कारण पारो की नौकरी खतरे में पड़ जाती है और वह शांति और सकीना को फ़ोन करती है। दोनों घर वापस आती हैं और मिश्रा और मिर्ज़ा उन्हें यह एहसास दिलाते हैं कि घर वापसी में उन्होंने देर कर दी।
शांति और सकीना की घर वापसी
मिश्रा और मिर्ज़ा ने रखा हवेली में जश्न
हवेली के अधिकार और कर्तव्य की किताब के अनुसार हवेली में एक जश्न होगा, लेकिन जाल साज़ों का आना मना होगा। मिश्रा और मिर्ज़ा जश्न का इंतज़ाम करते हैं। जश्न शुरू होता है लेकिन बिट्टू को शामिल नहीं किया जाता।
मिश्रा और मिर्ज़ा ने रखा हवेली में जश्न
हवेली में भूत
शांति और सकीना पारो को काम से निकाल देती हैं। बिट्टू अपना बदला लेने के लिए पारो और डॉक्टर के साथ हवेली वालों के खिलाफ़ एक योजना बनाता है। आगे, तीनों हवेली वालों को डराने की अपनी योजना पर काम करते हैं।
हवेली में भूत
मिश्रा और मिर्ज़ा ने बिट्टू से मांगी मदद
पारो और डॉक्टर हवेली के लोगों को डराना जारी रखते हैं। मिश्रा और मिर्ज़ा बिट्टू से मदद मांगते हैं। बिट्टू एक ढोंगी बाबा लाकर मिश्रा और मिर्ज़ा परिवार को हवेली से बाहर करने की अपनी योजना पर काम करता है।
मिश्रा और मिर्ज़ा ने बिट्टू से मांगी मदद
हवेली का भूत
मिर्ज़ा और मिश्रा का परिवार भूत के डर से रात में कमरे से बाहर निकलने से घबराता है। आगे, दोनों भूत का सामना करने का फ़ैसला लेते हैं और भूत को भोजन देते हैं। इस दौरान, भूत का पर्दाफ़ाश हो जाता है।
हवेली का भूत
मिश्रा और मिर्ज़ा ने बिट्टू को सबक सिखाया
डॉक्टर और पारो मिश्रा और मिर्ज़ा परिवार को बिट्टू की साज़िश के बारे में बता देते हैं। मिश्रा और मिर्ज़ा बिट्टू को हवेली सौंपने के बहाने से हवेली पर बुलाते हैं। आगे, दोनों परिवार बिट्टू को सबक सिखाते हैं।
मिश्रा और मिर्ज़ा ने बिट्टू को सबक सिखाया
बीवियों ने की स्मार्ट टीवी की ज़िद
मिश्रा और मिर्ज़ा के घर के टीवी खराब हो जाते हैं। शांति और सकीना उन टीवी को कबाड़ में देने से मना करती हैं। आगे, पारो के घर नया स्मार्ट टीवी आने पर वे अपने पतियों से स्मार्ट टीवी खरीदने की ज़िद करती हैं।
बीवियों ने की स्मार्ट टीवी की ज़िद
मिश्रा और मिर्ज़ा ने ख़रीदा स्मार्ट टीवी
मिश्रा और मिर्ज़ा बिट्टू को अपनी बीवियों की फ़रमाइश के बारे में बताते हैं। दोनों टीवी खरीदने की बात एक दूसरे से छिपाने की कोशिश करते हैं। आगे, मिश्रा और मिर्ज़ा कम दाम में स्मार्ट टीवी खरीदते हैं।
मिश्रा और मिर्ज़ा ने ख़रीदा स्मार्ट टीवी
सस्ता स्मार्ट टीवी लेना पड़ा भारी
मिश्रा और मिर्ज़ा नया स्मार्ट टीवी चलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन सस्ता टीवी खरीदना उन्हें काफ़ी महंगा पड़ जाता है। दुकानदार के भाग जाने से दोनों की मुश्किल और बढ़ जाती है। बिट्टू अपने किए पर खुश होता है।
सस्ता स्मार्ट टीवी लेना पड़ा भारी
मिश्रा और मिर्ज़ा ने बढ़ाई अपनी मुश्किल
बिट्टू मिश्रा और मिर्ज़ा को पुराने टीवी के बदले नया टीवी लाने की स्कीम बताता है। दोनों अपनी बीवियों को इसके लिए मनाते हैं और अपनी मुश्किल और बढ़ा लेते हैं। आगे, उन्हें पारो के टीवी का सच पता चलता है।
मिश्रा और मिर्ज़ा ने बढ़ाई अपनी मुश्किल
मिश्रा और मिर्ज़ा की टीवी पाने की जुगत
मिश्रा और मिर्ज़ा लकी ड्रा में टीवी पाने के लिए पूरे शहर की झाड़ू खरीदते हैं। लेकिन सेल्समैन उन्हें फटकार कर भगा देता है। आगे, दोनों टीवी के लिए एक तरक़ीब लगाते हैं। क्या मिश्रा और मिर्ज़ा को मिलेगा टीवी?
मिश्रा और मिर्ज़ा की टीवी पाने की जुगत
शांति और सकीना को घूमना है विदेश
शांति और सकीना पाँच देश घूमने जाने की ज़िद करती हैं। दोनों पारो को छुट्टी देती हैं और अपने पतियों से घर का काम करवाती हैं। मिश्रा और मिर्ज़ा उनकी बात मान लेते हैं। बाज़ार में एक आदमी उनकी बातें सुनता है।
शांति और सकीना को घूमना है विदेश
Details About और भाई क्या चल रहा है TV Show :
| Movie Released Date | 30 Mar 2021 |
| Genres |
|
| Audio Languages: |
|
| Cast |
|
| Director |
|

