
मौका-ए-वारदात
Available in Hindi
यह जुर्म पर आधारित एक धारावाहिक है, जिसे मशहूर हस्तियाँ प्रस्तुत करती हैं। इस धारावाहिक में कुछ ऐसे भयानक आपराधिक मामलों को उजागर किया जाएगा, जो कल्पना से परे हैं।
Director & Cast
TV Show Details
निभा की हत्या का राज़ - मौका-ए-वारदात
रवि किशन पहली कहानी लेकर आते हैं जिसमें शादी के दिन ही दुल्हन निभा की हत्या हो जाती है। पुलिस जाँच-पड़ताल करती है और उन्हें एक अहम सुराग मिलता है। आगे, हत्यारे के बारे में जानकर पूरा परिवार चौंक जाता है। अब भारत के दर्शक देख सकते हैं मौका-ए-वारदात के एपिसोड टीवी पर प्रसारण से पहले ZEE5 पर!
निभा की हत्या का राज़ - मौका-ए-वारदात
सुधा मिश्रा केस - मौका-ए-वारदात
फतेहपुर सीकरी की एक हवेली से कंकाल मिलते हैं और सुधा मिश्रा केस की जाँच फिर शुरू होती है। सारे सबूत सुधा के ख़िलाफ़ होते हैं। आगे, सुधा जान पर खेलकर सच सामने लाने की कोशिश करती है और चौंकाने वाला खुलासा होता है। अब भारत के दर्शक देख सकते हैं मौका-ए-वारदात के एपिसोड टीवी पर प्रसारण से पहले ZEE5 पर!
सुधा मिश्रा केस - मौका-ए-वारदात
अंजू की रहस्यमयी मौत - मौका-ए-वारदात
कुबेर सिंह की मृत्यु के शोक में आई अंजू की रहस्यमयी तरीके से हत्या हो जाती है। अंजू की बेटी प्रीति सुमेर पर हत्या का शक ज़ाहिर करती है। कुबेर सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अंजू की हत्या का राज़ खुलता है। अब भारत के दर्शक देख सकते हैं मौका-ए-वारदात के एपिसोड टीवी पर प्रसारण से पहले ZEE5 पर!
अंजू की रहस्यमयी मौत - मौका-ए-वारदात
नामुमकिन क़त्ल – मौका-ए-वारदात
रूपा नाम की एक विकलांग औरत एक आदमी के क़त्ल का जुर्म कबूल करती है। रूपा की हालत देख पुलिस को यकीन नहीं होता कि वह इस जुर्म को अंजाम दे सकती है। समाज सेविका अनुसुइया की सूझबूझ होश उड़ा देने वाले सच को सामने लाती है। अब भारत के दर्शक देख सकते हैं मौका-ए-वारदात के एपिसोड टीवी पर प्रसारण से पहले ZEE5 पर!
नामुमकिन क़त्ल – मौका-ए-वारदात
पुलिस ने सुलझाई कविता और प्रकाश के हत्या की गुत्थी - मौका-ए-वारदात
प्रकाश और उसकी पत्नी कविता घर में मृत पाए जाते हैं। काव्या नाम की एक लड़की प्रकाश के बच्चे बिट्टू को चुराने की कोशिश करती है। पुलिस को उससे पूछताछ के दौरान एक सच पता चलता है। जांच आगे बढ़ने पर, हत्यारा पकड़ा जाता है। अब भारत के दर्शक देख सकते हैं मौका-ए-वारदात के एपिसोड टीवी पर प्रसारण से पहले ZEE5 पर!
पुलिस ने सुलझाई कविता और प्रकाश के हत्या की गुत्थी - मौका-ए-वारदात
दीपू और संगीता की हत्या का मामला – मौका-ए-वारदात
भोपाल के बिशन खेड़ी में रेल की पटरी पर दीपू और संगीता की लाश मिलती है। जेल में सज़ा काट रहे गणेश का मौका-ए-वारदात पर दिखना मामले को उलझा देता है। लेकिन पुलिस अपनी सूझबूझ से इस गुत्थी को सुलझा लेती है। अब भारत के दर्शक देख सकते हैं मौका-ए-वारदात के एपिसोड टीवी पर प्रसारण से पहले ZEE5 पर!
दीपू और संगीता की हत्या का मामला – मौका-ए-वारदात
कौन है सात लोगों का हत्यारा? - मौका-ए-वारदात
मनसा प्रधान परिवार के सात लोगों की हत्या का इल्ज़ाम अपने ऊपर लेती है। प्रधान परिवार की बहू संध्या को उसके निर्दोष होने पर यकीन होता है। संध्या सच का पता लगाती है और पुलिस हत्यारे तक पहुँचती है। अब भारत के दर्शक देख सकते हैं मौका-ए-वारदात के एपिसोड टीवी पर प्रसारण से पहले ZEE5 पर!
कौन है सात लोगों का हत्यारा? - मौका-ए-वारदात
साक्षी की हत्या का सच - मौका-ए-वारदात
नितिन के साथ घर से भागी साक्षी की हत्या हो जाती है। सबूतों के आधार पर पुलिस को लगता है कि हत्या नितिन ने नहीं की है। आगे, साक्षी की मौत की असली वजह सामने आती है जिससे एक और हत्या के राज़ का खुलासा होता है। अब भारत के दर्शक देख सकते हैं मौका-ए-वारदात के एपिसोड टीवी पर प्रसारण से पहले ZEE5 पर!
साक्षी की हत्या का सच - मौका-ए-वारदात
अवनीकांत के लापता होने का राज़ - मौका-ए-वारदात
भोपाल की केंद्रीय जेल से रिहा हुए अवनीकांत के घर न पहुँचने से उसकी पत्नी परेशान होती है। जेल के नाले से दिलीप की लाश मिलने पर मामला और उलझ जाता है। अवनीकांत के लापता होने का सच कईं राज़ से पर्दा उठा देता है। अब भारत के दर्शक देख सकते हैं मौका-ए-वारदात के एपिसोड टीवी पर प्रसारण से पहले ZEE5 पर!
अवनीकांत के लापता होने का राज़ - मौका-ए-वारदात
एक घर में एक साथ हुई सात लोगों की हत्या - मौका-ए-वारदात
भोपाल के हबीबगंज में एक घर में सात लोगों की हत्या हो जाती है। पुलिस को घर के खिड़की दरवाज़े अंदर से बंद मिलने पर बात कुछ समझ नहीं आती। एक-एक कर कड़ियाँ आपस में जुडने लगती हैं और हैरान करने वाली सच्चाई सामने आती है। अब भारत के दर्शक देख सकते हैं मौका-ए-वारदात के एपिसोड टीवी पर प्रसारण से पहले ZEE5 पर!
एक घर में एक साथ हुई सात लोगों की हत्या - मौका-ए-वारदात
किसने किया संग्राम को आग के हवाले? – मौका-ए-वारदात
संग्राम नाम का एक आदमी पलक झपकते जलकर मर जाता है। पुलिस उसकी पत्नी बीना को हिरासत में ले लेती है और तफ़तीश शुरू करती है। इस भयानक और अजीब हत्या का सच सामने लाने में बीना का बेटा जतिन एक अहम भूमिका निभाता है। अब भारत के दर्शक देख सकते हैं मौका-ए-वारदात के एपिसोड टीवी पर प्रसारण से पहले ZEE5 पर!
किसने किया संग्राम को आग के हवाले? – मौका-ए-वारदात
खुदाई में एक फ्रिज से निकली लाश – मौका-ए-वारदात
खुदाई में मिले एक फ्रिज से लाश निकलती है। सुरेश की मौत से उसकी बहन सुहानी टूट जाती है और क़ातिल तक पहुँचने में जुट जाती है। पुलिस और सुहानी क़त्ल की गुत्थी सुलझा लेते हैं लेकिन सच सुहानी के होश उड़ा देता है। अब भारत के दर्शक देख सकते हैं मौका-ए-वारदात के एपिसोड टीवी पर प्रसारण से पहले ZEE5 पर!
खुदाई में एक फ्रिज से निकली लाश – मौका-ए-वारदात
कहाँ गायब हो गया दूल्हा? – मौका-ए-वारदात
होटल में एक नव विवाहित दंपत्ति शालू और अनमोल के कमरे में एक लड़की की लाश मिलती है और दूल्हा गायब होता है। पुलिस मामले की जांच करती है और कुछ अहम खुलासे होते हैं। आगे, क़त्ल के सबसे बड़े राज़ से पर्दा उठता है। अब भारत के दर्शक देख सकते हैं मौका-ए-वारदात के एपिसोड टीवी पर प्रसारण से पहले ZEE5 पर!
कहाँ गायब हो गया दूल्हा? – मौका-ए-वारदात
लाशों के पेट से मिला इंसानी मांस - मौका-ए-वारदात
एक गाड़ी में तीन लाशें मिलती हैं और उनके पेट से इंसानी मांस मिलता है। पुलिस तफ़तीश शुरू करती है। कई दिनों से लापता विद्या घर लौट आती है और पुलिस को अपनी आप बीती बताती है। पुलिस सच का पर्दाफ़ाश करती है।
लाशों के पेट से मिला इंसानी मांस - मौका-ए-वारदात
ज़िंदा दफ़न की गई एक औरत
श्मशान में एक अज्ञात लाश के साथ दफ़न की गई ज़िंदा औरत मिलती है। पुलिस को पता चलता है कि वह लाश श्रीकांत की है। अमिता पुलिस को अस्पताल की लापरवाही के बारे में बताती है और पुलिस हत्या के सच तक पहुँचती है।
ज़िंदा दफ़न की गई एक औरत
कूलर में कैसे पहुँची आदर्श की लाश?
नया कूलर खरीदकर ला रहे आदर्श वर्मा की लाश उसी कूलर में मिलने से पुलिस और आदर्श का परिवार दुविधा में पड़ जाता है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करती है कि आदर्श की लाश कूलर में कैसे पहुँची।
कूलर में कैसे पहुँची आदर्श की लाश?
धनंजय की मौत की असली वजह
धनंजय की लाश पेड़ से लटकी हुई मिलती है और मदन उसकी हत्या के जुर्म में गिरफ़्तार हो जाता है। हालांकि मदन की पत्नी बरखा को शक होता है कि धनंजय की मौत ज़हर से हुई है। पुलिस मामले की जाँच-पड़ताल करती है।
धनंजय की मौत की असली वजह
असली दुल्हान कौन?
शादी के अगले दिन रिंकी के गायब होने से सब असमंजस में पड़ जाते हैं। पुलिस रिंकी के पति प्रदीप को उसकी हत्या के जुर्म में गिरफ़्तार करती है। जाँच-पड़ताल आगे बढ़ती है और कुछ चौंकाने वाले सच सामने आते हैं।
असली दुल्हान कौन?
40 फीट ऊपर लटकी मिली तीन लाशें
एक गोदाम में 40 फीट ऊपर तीन लाशों के मिलने से पुलिस असमंजस में पड़ जाती है। नलिन अपने भैया-भाभी और भतीजी की मौत की जाँच अपने स्तर पर करता है और पुलिस की आरोपी तक पहुँचने में मदद करता है।
40 फीट ऊपर लटकी मिली तीन लाशें
भुवन सिंह और जिया की रहस्यमयी मौत
भुवन सिंह की रहस्यमयी मौत और पुलिस की मौजूदगी में जिया की लाश छत पर अटकी मिलना सभी को हैरान करता है। लोगों को यह भूतिया कारनामा लगता है। मानुषी के कारण बड़ा खुलासा होता है और असली अपराधी पकड़े जाते हैं।
भुवन सिंह और जिया की रहस्यमयी मौत
पुलिस ने किया एक गिरोह का पर्दाफ़ाश
मुकुंद की हत्या हो जाती है और विवेक पर उसकी हत्या का आरोप लगता है। मुकुंद की दुकान में एक अज्ञात लड़की की लाश मिलने से मामला और उलझ जाता है। पुलिस जाँच करती है और एक खतरनाक गिरोह का पर्दाफ़ाश होता है।
पुलिस ने किया एक गिरोह का पर्दाफ़ाश
मृत सुहानी ने कैसे किया वीडियो कॉल
सुहानी अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात करती है और ठीक तभी सुहानी की लाश मिलने से सब चौंक जाते हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करती है कि सुहानी की मौत कैसे हुई और वह वीडियो कॉल कैसे आया।
मृत सुहानी ने कैसे किया वीडियो कॉल
तीन लाशों के बीच कैसे पहुँचा सुंदर?
सुंदर नींद से जागकर देखता है कि वह एक सुनसान कमरे में तीन लाशों के साथ सोया हुआ था। पुलिस जाँच शुरू करती है और तीनों लड़कियों की हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास करती है।
तीन लाशों के बीच कैसे पहुँचा सुंदर?
क्या नहर में डूब कर मर गया एक तैराक?
नहर में डुबकी का खेल खेलते हुए, बेहतरीन तैराक ईशान डूब जाता है। लाश न मिलने पर पुलिस मामले की जांच करती है। आगे, ईशान के दोस्तों का भी क़त्ल होने लगता है। पुलिस की जांच से हत्याओं का सच सामने आता है।
क्या नहर में डूब कर मर गया एक तैराक?
संदूक में मिली जयंती की लाश
जंगल में पेड़ से लटके एक संदूक में जयंती की लाश मिलती है। पुलिस गर्भवती सुधा से पूछताछ करती है। सुधा की मेडिकल जांच से एक चौंका देनेवाली बात सामने आती है, जिससे जयंती की हत्या की वजह का खुलासा होता है।
संदूक में मिली जयंती की लाश
Details About मौका-ए-वारदात TV Show :
| Movie Released Date | 9 Mar 2021 |
| Genres |
|
| Audio Languages: |
|
| Cast |
|

