
इंडियाज़ 50 बेस्ट डिशेस सीज़न 3
Available in Hindi
यह इंडियाज़ 50 बेस्ट डिशेस का तीसरा सीज़न है, जिसमें शेफ़ अजय चोपड़ा विभिन्न प्रकार के भारतीय व्यंजनों में से चुनिंदा लज़ीज़ व्यंजनों की विधियाँ बताते हैं।
Director & Cast
TV Show Details
शेफ़ अजय ने महाराष्ट्रियन व्यंजनों से की शुरुआत
शेफ़ अजय बताते हैं कि कैसे दर्शकों और सेलिब्रिटीज़ ने भारत के 17 राज्यों से लज़ीज़ व्यंजनों को चुना है। वह महाराष्ट्र से शुरुआत करते हुए बनी चाउ, मिसल पाव, भाकरी के साथ पाटवडी रस्सा और शिरवाळे बनाते हैं।
शेफ़ अजय ने महाराष्ट्रियन व्यंजनों से की शुरुआत
गोवा के ज़ायकेदार व्यंजन
अजय चोपड़ा का सफ़र गोवा पहुँचता है और वह वहाँ का लोकप्रिय 'वेज रिसोइस' तैयार करते हैं। आगे, अजय कुछ ख़ास लोगों की फ़रमाइश पर 'प्रॉन बलचाओ' पकाते हैं। मीठे में वह गोवा का मशहूर 'डोने' बनाते हैं।
गोवा के ज़ायकेदार व्यंजन
स्वाद का सफ़र पहुँचा दिल्ली
स्वाद का सुनहरा सफ़र दिल्ली पहुँचता है और शेफ़ अजय चोपड़ा 'मलाई सोया चाप' बनाते हैं। वह सेलिब्रिटीज़ की फ़रमाइश पर 'कीमा मटर' तैयार करते हैं। आगे, मीठे में वह 'दौलत की चाट' पेश करते हैं।
स्वाद का सफ़र पहुँचा दिल्ली
गुजरात के लोकप्रिय व्यंजन
शेफ़ अजय चोपड़ा का स्वाद से भरा सफ़र गुजरात पहुँचता है और वह वहाँ का मशहूर 'लोचो' बनाते हैं। आगे, वह स्वादिष्ट 'उंधिया' तैयार करते हैं। मीठे में, शेफ़ अजय चोपड़ा वहाँ की लोकप्रिय 'घारी' पेश करते हैं।
गुजरात के लोकप्रिय व्यंजन
राजस्थान के राजशाही व्यंजन
शेफ़ अजय चोपड़ा का स्वाद से भरपूर सफ़र राजस्थान पहुँचता है और वह 'मठरी चाट' बनाने की विधि बताते हैं। आगे, वह लोगों की फ़रमाइशों के बाद 'जंगली मांस' तैयार करते हैं। मीठे में वह मशहूर 'घेवर' बनाते हैं।
राजस्थान के राजशाही व्यंजन
अजय चोपड़ा ने लगाया पंजाब के स्वाद का तड़का
शेफ़ अजय चोपड़ा का सफ़र पंजाब पहुँचता है और वह अमृतसर का मशहूर 'नूट्री कुलचा' बनाते हैं। वह शेफ़ विकास खन्ना की फ़रमाइश पर 'पटियाला शाही मुर्ग' और फिर मीठे में सबकी पसंदीदा 'पिन्नी' तैयार करते हैं।
अजय चोपड़ा ने लगाया पंजाब के स्वाद का तड़का
उत्तर प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजन
शेफ़ अजय चोपड़ा का स्वाद भरा सफ़र उत्तर प्रदेश पहुँचता है और वह वाराणसी की लोकप्रिय 'निमकी टमाटर चाट' बनाते हैं। आगे, वह स्वादिष्ट 'मुरादाबादी बिरयानी' और मीठे में 'चने की दाल का हलवा' तैयार करते हैं।
उत्तर प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजन
मध्य प्रदेश के मज़ेदार व्यंजन
शेफ़ अजय चोपड़ा का स्वाद भरा सफ़र मध्य प्रदेश पहुँचता है और वह 'गराडू चाट' तैयार करते हैं। आगे, वह 'बाघेली चिकन बनाते हैं और उससे जुड़ी कहानी बताते हैं। मीठे में वह 'बुरहानपुर मावा जलेबी' पेश करते हैं।
मध्य प्रदेश के मज़ेदार व्यंजन
पश्चिम बंगाल के ज़ायकेदार व्यंजन
शेफ़ अजय चोपड़ा का सफ़र पश्चिम बंगाल पहुँचता है और वह 'कोराईशुतिर कोचुरी' बनाते हैं। आगे, वह वहाँ की पसंदीदा 'दाब चिंगड़ी' तैयार करते हैं। मीठे में, वह स्वादिष्ट 'खीर कदम' बनाने की विधि बताते हैं।
पश्चिम बंगाल के ज़ायकेदार व्यंजन
ओडिशा के ज़ायकेदार व्यंजन
शेफ़ अजय चोपड़ा का स्वाद से भरा सफ़र ओडिशा पहुँचता है और वह 'दही बड़ा आलू दम' तैयार करते हैं। आगे, वह दर्शकों की फ़रमाइश पर 'मछा बेसरा' और फिर मीठे में अरीसा पीठा बनाते हैं।
ओडिशा के ज़ायकेदार व्यंजन
आंध्र प्रदेश के अनोखे पकवान
शेफ़ अजय का सफ़र अपने अगले पड़ाव आंध्र प्रदेश पहुँचता है और वह 'एमएलए पेसारट्टु' तैयार करते हैं। आगे, वह लोगों की फ़रमाइश पर 'बैंडकया पुलुसु' और मीठे में 'बेल्लम गव्वलू' बनाते हैं।
आंध्र प्रदेश के अनोखे पकवान
तमिलनाडु के लज़ीज़ व्यंजन
शेफ़ अजय चोपड़ा का सफ़र तमिलनाडु पहुँचता है और वह 'कारा अम्मिनी कोड़कट्टाई' बनाते हैं। आगे, शेफ़ अपना पसंदीदा 'पोल्लाची नंद' तैयार करते हैं। मीठे में, अजय चोपड़ा 'टूटीकुरिन मैकारून' बनाते हैं।
तमिलनाडु के लज़ीज़ व्यंजन
केरल के स्वादिष्ट व्यंजन
शेफ़ अजय चोपड़ा केरल के रंग में ढलते हैं और वहाँ की पसंदीदा 'कडला करी' तैयार करते हैं। आगे, वह अपनी पसंदीदा 'मीन मोइली' बनाते हैं। मीठे में, वह 'एलानीर पुडिंग' बनाते हैं और उसकी विधि बताते हैं।
केरल के स्वादिष्ट व्यंजन
कर्नाटक के स्वादिष्ट व्यंजन
शेफ़ अजय चोपड़ा का सफ़र कर्नाटक पहुँचता है और वह 'देवनगेरे बेने डोसा' तैयार करते हैं। कुछ ख़ास लोगों की फ़रमाइश के बाद वह अपना पसंदीदा 'कोरी गस्सी' बनाते हैं। मीठे में, वह 'चिरोटी' पकाते हैं।
कर्नाटक के स्वादिष्ट व्यंजन
जम्मू और कश्मीर का स्वाद भरा सफ़र
शेफ़ अजय चोपड़ा का सफ़र जम्मू और कश्मीर पहुँचता है और वह बेहद स्वादिष्ट 'क्यूर' तैयार करते हैं। लोगों की फ़रमाइश सुनने के बाद वह 'चोक वंगुन' बनाते हैं। आगे, मीठे में शेफ़ अजय 'बसरख' पेश करते हैं।
जम्मू और कश्मीर का स्वाद भरा सफ़र
उत्तराखंड के लज़ीज़ पकवान
शेफ़ अजय का स्वाद भरा सफ़र उत्तराखंड पहुँचता है और वह 'पहाड़ी पनीर टिक्का' बनाते हैं। आगे, वह 'छेसू' बनाते हैं और मीठे में 'जंगोरे की खीर' तैयार करते हैं।
उत्तराखंड के लज़ीज़ पकवान
असम के स्वादिष्ट व्यंजन
शेफ़ अजय चोपड़ा का सफ़र अपने अंतिम स्टेशन असम पर पहुँचता है। वह असम का मशहूर 'निमोखिया कोरदोई' तैयार करते हैं। आगे, वह 'तिल दिया मुर्गी मांगसो' और मीठे में 'चक हाओ खीर' बनाते हैं।
असम के स्वादिष्ट व्यंजन
Details About इंडियाज़ 50 बेस्ट डिशेस सीज़न 3 TV Show :
| Movie Released Date | 4 Dec 2023 |
| Genres |
|
| Audio Languages: |
|
| Cast |
|

