ज़ारा ने बचाई अमान की जान - इश्क़ सुभान अल्लाह
ऑडियो की भाषा :
हिंदी
सबटाइटल्स :
अंग्रेज़ी
शैली :
ड्रामा
ज़ीनत के विरोध के बावजूद ज़ारा अमान को अस्पताल लेकर जाती है और कबीर को बुलाती है। ज़ारा को पता चलता है कि ज़ीनत कई दिनों से अमान से छोटे-छोटे रोज़े रखवा रही थी, जिसके कारण उसके शरीर में पानी की बहुत कमी हो गई है। आगे, ज़ीनत डॉक्टर को अमान का इलाज करने से रोकती है और कबीर अमान के रोज़े रखने का समर्थन करता है। अमान की हालत बिगड़ जाती है और ज़ारा जूस पिलाकर उसका रोज़ा तोड़ती है। आगे, ज़ारा की वजह से अमान की जान ख़तरे से बाहर हो जाती है।