
सरु
Available in Hindi
राजस्थान की एक कबड्डी चैंपियन अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आती है और हर चुनौती का सामना करती है। वहाँ वह अपने परिवार से मिलती है और अपनी माँ को उसका सही स्थान दिलाने के लिए संघर्ष करती है।
Director & Cast
TV Show Details
छोटे से गाँव की हिम्मती सरू का बड़ा सपना
खरेस गाँव की हिम्मती और बुद्धिमान सरू डिप्टी कलेक्टर बनना चाहती है और आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई जाने का सोचती है। घमंडी अनिका अपने प्रेमी वेद के पीछे-पीछे खरेस गाँव आती है और सरू का उससे सामना होता है।
छोटे से गाँव की हिम्मती सरू का बड़ा सपना
सरू और अनिका के बीच कबड्डी का मुक़ाबला
वेद को अनिका की करतूत पता चलती है। गाँव में कबड्डी का मुक़ाबला होता है, जिसमें सरू और अनिका की टीम आमने-सामने होती है। सरू की माँ गौरी उसे मुक़ाबले में जाने से रोकने के लिए घर में कैद कर देती है।
सरू और अनिका के बीच कबड्डी का मुक़ाबला
गौरी का अतीत
कबड्डी का मुक़ाबला जीतकर सरू को मुंबई के कॉलेज में दाखिला पाने का मौका मिलता है। सरू से अतीत छुपा रही गौरी उसे मुंबई भेजने से मना करती है। वहीं, अन्नपूर्णा को अपनी बड़ी पोती के मिलने का संकेत मिलता है।
गौरी का अतीत
सरू को मिली मुंबई जाने की अनुमति
सरू अपनी प्रतिज्ञा पूरी करती है और उसे मुंबई जाने की अनुमति मिल जाती है। मंदिर आए अनिका के पिता चंद्रकांत को देखकर गौरी हैरान रह जाती है। वेद सरू को कॉलेज का एप्लीकेशन फॉर्म देता है।
सरू को मिली मुंबई जाने की अनुमति
गौरी ने तय की सरू की शादी
गौरी सरू की शादी तय कर देती है और वेद को यह पता चलता है। गौरी अपने पिता सीताराम को बताती है कि उसने मंदिर में चंद्रकांत और कामिनी को देखा था। आगे, लड़के वालों का गौरी को फोन आने पर वह बेहोश हो जाती है।
गौरी ने तय की सरू की शादी
वेद को सरु के खिलाफ रची गयी साज़िश का पता चला
वेद को पता चलता है कि सरु की जिस लड़के से शादी तय हुई है वह पहले से शादी शुदा है। वह यह बात सीताराम को बताता है और सीताराम सरु को मुंबई जाकर पढ़ाई करने के लिए राज़ी करता है।
वेद को सरु के खिलाफ रची गयी साज़िश का पता चला
सीताराम ने सरु को मुंबई भेजा
सीताराम सरु को मुंबई के लिए रवाना करता है और गौरी सरु को रोकने की कोशिश करती है। सीताराम की तबियत अचनाक बिगड़ती है और वह गौरी से एक वचन लेकर अपनी अंतिम साँस लेता है। सरु मुंबई पहुँचती है।
सीताराम ने सरु को मुंबई भेजा
मुंबई में अन्नपूर्णा से टकराई सरू
मुंबई में, सरू एक मंदिर पहुँचती है। अपनी बड़ी पोती की तलाश में अन्नपूर्णा भी उसी मंदिर में आती है और गर्मी के कारण उसे चक्कर आ जाता है। सरू अन्नपूर्णा को संभालती है और अन्नपूर्णा को एक संकेत मिलता है।
मुंबई में अन्नपूर्णा से टकराई सरू
वेद को मिली सरू के मुंबई आने की ख़बर
बालाजी वेद को सीताराम की मृत्यु की ख़बर देता है और बताता है कि सरू मुंबई गई है। अनिका सरू को अपने कॉलेज में देखती है और उसका अपमान करती है। प्रिंसिपल सरू और फुल्ला को एडमिशन देने का फ़ैसला लेता है।
वेद को मिली सरू के मुंबई आने की ख़बर
प्रिंसिपल ने सरू को एडमिशन देने से किया इंकार
उर्मिला के दबाव में आकर प्रिंसिपल सरू को एडमिशन देने से इंकार कर देता है। सरू को ढूंढते हुए वेद कॉलेज आता है, लेकिन उससे मिल नहीं पाता है। आगे, अनिका सरू और फुल्ला को परेशान करती है।
प्रिंसिपल ने सरू को एडमिशन देने से किया इंकार
वेद के परिवार की पार्टी में काम करने आई सरू
दो लोग सरू और फुल्ला को रहने की जगह देने का वादा करते हैं। अनिका का परिवार वेद के परिवार की पार्टी में आता है, जहाँ तारा और उर्मिला में बहस होती है। सरू और फुल्ला को वहाँ काम करवाने लाया जाता है।
वेद के परिवार की पार्टी में काम करने आई सरू
अनिका ने किया सरू और फुल्ला का अपमान
अनिका की नज़र वेटर का काम कर रही सरू पर पड़ती है और वह उसका अपमान करती है। फुल्ला की नज़र वेद पर पड़ती है, लेकिन अनिका उसे यह बात सरू को बताने से रोकती है और दोनों को पैसे लेकर निकल जाने को कहती है।
अनिका ने किया सरू और फुल्ला का अपमान
मदद के लिए अन्नपूर्णा से मिलने आयी सरू
कॉलेज की कबड्डी कोच सरू और फुल्ला को एडमिशन लेने में मदद के लिए अन्नपूर्णा के पास जाने को कहती है। सरू अन्नपूर्णा से मिलने आती है और उसकी वजह से उर्मिला और कामिनी की एक साज़िश नाकाम होती है।
मदद के लिए अन्नपूर्णा से मिलने आयी सरू
सरू और फुल्ला को कॉलेज में मिला एडमिशन
अन्नपूर्णा प्रिंसिपल से सरू और फुल्ला को एडमिशन देने को कहती है और उर्मिला को फटकार लगाती है। कुछ गुंडे सरू और फुल्ला को छेड़ते हैं और वेद उन्हें बचाता है। उसे सरू से फिर मिलने की उत्सुकता होती है।
सरू और फुल्ला को कॉलेज में मिला एडमिशन
क्लास में उड़ाया गया सरू का मज़ाक
सरू और फुल्ला को हॉस्टल में कमरा मिलता है। अनिका की बौखलाहट बढ़ती है और वह घर में हंगामा करती है। आगे, क्लास में गाँव से आए शंभु, सरू और फुल्ला का मज़ाक उड़ाया जाता है।
क्लास में उड़ाया गया सरू का मज़ाक
सरू की क्लास में पढ़ाने आया वेद
वेद सरू की क्लास में आता है और सरू को पता चलता है कि वह उसका टीचर है। अनिका सरू का मज़ाक उड़ाती है और वेद उससे सरू से माफ़ी मंगवाता है। आगे, वेद सरू और फुल्ला को अपने साथ खाना खाने को कहता है।
सरू की क्लास में पढ़ाने आया वेद
अनिका ने सरू के साथ किया एक भद्दा मज़ाक
वेद सरू को एक किताब देता है और अनिका सरू से वह किताब वापस लेने की कोशिश करती है। कामिनी एक योजना से सरू के गाँव में पहुँचती है और बालाजी से टकराती है। आगे, अनिका सरू के साथ एक भद्दा मज़ाक करती है।
अनिका ने सरू के साथ किया एक भद्दा मज़ाक
वेद ने अनिका को बताया उसके और सरू के बीच का अंतर
वेद अनिका और उसके दोस्तों को सरू के साथ मज़ाक करने के लिए फटकारता है। आगे, वह अनिका को उसके और सरू के बीच का अंतर समझाता है। अनिका की सहेलियाँ सरू की किताब पर वेद का मैसेज पढ़कर चौंकती हैं।
वेद ने अनिका को बताया उसके और सरू के बीच का अंतर
सरू ने अनिका को सिखाया सबक
अनिका सरू को वेद की दी हुई किताब और उसके परिवार की फोटो जला देती है। सरू अनिका को सबक सिखाती है और उसे चेतावनी देती है। वहीं, उर्मिला तारा को उसकी बेटी रचना के लिए एक रिश्ता बताती है।
सरू ने अनिका को सिखाया सबक
सरू ने वेद के परिवार को बताई ऋषभ की करतूत
उर्मिला रचना के लिए ऋषभ का रिश्ता लेकर वेद के घर जाती है। ऋषभ वहाँ आई सरू से छेड़खानी करता है। सरू सबको ऋषभ की करतूत बताती है, लेकिन उर्मिला सरू को ही अपमानित करती है और अन्नपूर्णा वहाँ आती है।
सरू ने वेद के परिवार को बताई ऋषभ की करतूत
अनिका की सरू को टेस्ट में फेल करवाने की योजना
प्रिंसिपल नए विद्यार्थियों का टेस्ट लिए जाने की घोषणा करता है। अनिका सरू और फुल्ला को टेस्ट में फेल करवाने के लिए एक चाल चलती है। चंद्रकांत सरू के गाँव के एक मंदिर में आता है, जहाँ गौरी भी होती है।
अनिका की सरू को टेस्ट में फेल करवाने की योजना
सरू ने दी अनिका की चाल को मात
सरू टेस्ट पूरा करती है और अनिका को बताती है कि वह उसकी चाल समझ चुकी थी। मंदिर में, गौरी चंद्रकांत को देखकर अपना चेहरा छिपा लेती है। वेद सरू और फुल्ला के साथ खाना खाने रेस्तरां जाता है।
सरू ने दी अनिका की चाल को मात
वेद और सरू को साथ देखकर बौखलाई अनिका
अनिका सरू और वेद को साथ में खाना खाते देखकर बौखला उठती है और रात में कॉलेज में घुसकर सरू की उत्तरपुस्तिका के साथ छेड़छाड़ करती है। वेद सरू से सीताराम की मौत का सच छुपाता है और उसे हॉस्टल छोड़ता है।
वेद और सरू को साथ देखकर बौखलाई अनिका
वेद ने सरू के हक़ में उठाई आवाज़
प्रिंसिपल बताता है कि सरू टेस्ट में फेल हो चुकी है। वेद सरू के साथ हुई साज़िश का सच सामने लाकर प्रिंसिपल से सरू को एक मौका देने को कहता है। चंद्रकांत गौरी की जमीन खरीदने की बात करने उसके घर आता है।
वेद ने सरू के हक़ में उठाई आवाज़
वेद ने पढ़ाई में की सरू की मदद
अनिका सरू की पढ़ाई में बाधा डालने के लिए हॉस्टल की लाइट बंद कर देती है, लेकिन वेद सरू की मदद करता है। अगले दिन, सरू प्रिंसिपल के केबिन में टेस्ट देती है और प्रोफेसर उसकी उत्तरपुस्तिका जाँचते हैं।
वेद ने पढ़ाई में की सरू की मदद
Details About सरु TV Show :
| Movie Released Date | 12 May 2025 |
| Genres |
|
| Audio Languages: |
|
| Cast |
|

