
लालबाज़ार
Available in Hindi
लालबाज़ार यह ZEE5 ओरिजनल क्राइम ड्रामा सीरीज़ है; जिसमें कौशिक सेन, सब्यसाची चक्रवर्ती और सौरासेनी मैत्रा ने मुख़्य भूमिकाएं निभाईं हैं। इस सीरीज़ की कहानी कोलकाता के पुलिस अधिकारियों और अंडरवर्ल्ड की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां दिखाया गया है कि किस तरह से बहादुर पुलिसकर्मियों द्वारा खूंखार अपराधियों को सलाख़ों के पीछे भेजा जाता है। #TillTheEndOfCrime
Director & Cast
Web Series Details
एपिसोड 1 - कोलकाता ने उड़ाई नींद
एपिसोड की शुरुआत फ्लैश बैक से होती है, जहाँ अधिकारी सुरंजन सेन, सब-इंस्पेक्टर आबिदा को बचाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई देते हैं। वर्तमान स्थिति के दृश्य में हम देखते हैं कि रूबी, जो कि एक गर्भवती यौनकर्मी है, उसकी हत्या कर दी जाती है और अधिकारी साबिर अहमद द्वारा उसके शव को मुर्दाघर भेजा जाता है। यहाँ आधी रात में, कुछ लोग चुपके से उसके शव को मुर्दाघर से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं, जिन्हे सुरेंद्र सिंह देख लेता है।
एपिसोड 1 - कोलकाता ने उड़ाई नींद
एपिसोड 2 - माँ है सदा के लिए
एक ओर सेक्स वर्कर फ़रज़ाना, ड्राइवर गोविंद की मदद से रूबी के शरीर को तालाब से निकालती है, तो दूसरी ओर मुर्दाघर के डॉक्टर, रूबी की मौत के बारे में अपने पहले के दावे से मुक़र जाते हैं। इस बीच, साबिर की बेटी सना का अपहरण होता है, तो वहीं सुरंजन की प्रेमिका माया को किसी अजनबी से धमकी भरा कॉल आता है। इसी दौरान अधिकारी मंसूर, सना के अपहरण और रूबी की हत्या के लिए असलम को गिरफ़्तार करते हैं, उसी के चलते वे गाज़ी की ओर बढ़ते हैं।
एपिसोड 2 - माँ है सदा के लिए
एपिसोड 3 - एक विचित्र मर्डर
शंकर जो कि एक ड्रमर है, उसी के घर में उसकी हत्या होती है, सुरंजन की टीम को जांच के लिए वहां बुलाया जाता है। टीम एक महिला का अंतर्वस्त्र बरामद करती है जिससे उसकी हत्या की गई है। पुलिस, ड्रमर की पत्नी और उसके बैंड के सदस्यों से पूछताछ करती है। इस बीच, असलम के जेल से रिहा होते ही उस पर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली चलाई जाती है, और उसे फ़ारुख़ के नर्सिंग होम में ले जाया जाता है।
एपिसोड 3 - एक विचित्र मर्डर
एपिसोड 4 - न्याय घर से होगा शुरू
बलराज और उसकी पत्नी एक आश्रय स्थल चलाते हैं, जहां वेश्या व्यवसाय से बचाई गईं किशोर लड़कियों को पनाह दी जाती है। परंतु इसी आश्रय स्थल में बलराज ख़ुद घिनौनी हरक़तें करता है, उन लड़कियों से बलात्कार करके वो उन्हें ग्राहकों को बेचता है। उसके अत्याचार की शिकार हुई झुमा, किसी तरह से उसके चंगुल से भाग कर मीरा के घर पहुँचती है। इस बीच, अस्पताल में एक बुर्का पहनी महिला असलम के मुँह से ऑक्सिजन मास्क हटा देती है, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो जाती है। मंसूर को फ़रज़ाना पर शक है, साबिर उसे जाने की इजाजत देते तो हैं, परंतु उसका फोन अपने पास रख लेते हैं। इस दौरान वे एक कॉल रिसीव करते हैं, जिसे ट्रैक करते ही पता चलता है कि वह कॉल किसी चीनी रेस्तरां से आया हुआ है।
एपिसोड 4 - न्याय घर से होगा शुरू
एपिसोड 5 - एक सुलगती हुई याद
मीरा लड़कियों को आश्रय स्थल से बचाने का प्रबंधन करती है। कुछ अंतराल के बाद वो सुरंजन के साथ ड्रिंक के लिए जाती है और वहां वो उनसे आबिदा के बारे में पूछती है। जब सुरंजन घर लौटते हैं, तब वे माया को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। तभी उसे किसी अजनबी व्यक्ति का फोन आता है, जिससे सुरंजन को उसके बारे में संदेह होने लगता है। इसी बीच, एक ऐसी वारदात सामने आती है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों को बड़ी बेरहमी से मारा गया है।
एपिसोड 5 - एक सुलगती हुई याद
एपिसोड 6 - लौट आया बच्चा
जांच करते समय, सुरंजन और टीम, दो बच्चों को मोबाइल पर कुछ देखते हुए पाते हैं, और जब वे उनसे कुछ पूछने के लिए आगे बढ़ते हैं तब बच्चे उनसे दूर भागकर उस मोबाइल को तालाब में फेंक देते हैं, और तो और अचानक दूसरे बच्चे छत पर से ईंटों और बोतलों से उन पर हमला करते हैं। किसी तरह, पुलिस उस मोबाइल को पुनः प्राप्त कर लेती है। उस मोबाइल में सारे वीडियो की छानबीन करते वक़्त उन्हें वो वीडियो मिलता है जिसमें यह रिकॉर्ड किया गया है कि कैसे बच्चों द्वारा हत्याओं को अंजाम दिया जा रहा है।
एपिसोड 6 - लौट आया बच्चा
एपिसोड 7 - क्रिया - प्रतिक्रिया
डीसी द्वारा अपमान किए जाने के बाद, सुरंजन अपने पसंदीदा ड्रिंक पॉइंट पर जाते हैं, जहाँ उन्हें ढूढंते हुए रिजु आता है। सुरंजन, रिजू को हरन के बारे में बताते हैं, जिसने अपनी ही मूक बेटी के साथ बलात्कार किया था और फिर किस तरह से सुरंजन को उसके मासूम भाई परन पर मुकदमा चलाने के लिए बेवकूफ बनाया। उनके वहां से बाहर निकलने पर, रिजू को रचपाल सिंह के आदमियों द्वारा गोली मार दी जाती है और इसी के चलते सुरंजन हमले का बदला लेने की ठान लेते हैं।
एपिसोड 7 - क्रिया - प्रतिक्रिया
एपिसोड 8 - मौत का रास्ता
एक अन्य युवक भी एक ही तरीक़े के तहत हाईवे पर मृत पाया मिलता है, सुरंजन और टीम संभावित समलैंगिक दृष्टिकोण से भी जांच करने का फैसला करती है। सुरंजन और मीरा, पहले पीड़ित के माता-पिता से मिलने जाते हैं, और वे स्वीकार करते हैं कि उनका बेटा समलैंगिक था लेकिन दूसरे पीड़ित के माता-पिता इस बात से व्यथित हो जाते हैं। गौरंगा इस मामले में दिलचस्पी दिखाता है और वह मीरा के साथ पीड़ितों के कुछ दोस्तों से मिलने चला जाता है। इस बीच, गाज़ी के दाहिने हाथ शौक़त द्वारा ड्राइवर गोविंद को मार दिया जाता है।
एपिसोड 8 - मौत का रास्ता
एपिसोड 9 - हत्यारे को फंसाने का जाल
समलैंगिक हत्याएं एक खुंखार अपराधी द्वारा की गई हैं, रिजु और मीरा उसे पकड़ने के लिए साइबर विशेषज्ञ मनोज के साथ काम करते हैं। टीम ने उत्तरी कोलकाता साइबर कैफे में हत्यारे को लगभग पकड़ ही लिया था कि अचानक वो वहां से भाग निकलता है। फ़िर वे साबिर का इस्तेमाल कर उस खुंखार अपराधी को एक जाल बिछा कर पकड़ लेते हैं, यह हत्यारा होमोफोब पाया जाता है। इसी बीच, गाज़ी और शौक़त, रूबी की मौत के सभी संभावित गवाहों को खत्म करने के मिशन पर लगे हुए हैं।
एपिसोड 9 - हत्यारे को फंसाने का जाल
एपिसोड 10 - यह अंत नहीं है...
फ़रज़ाना, सुरंजन के घर बहुत तेज़ी से पहुँचने की कोशिश करती है, पर जब सुरंजन, फ़रज़ाना को अपने घर पर देखते हैं, तब वो खून से लथपथ अवस्था में दिखाई देती है। लालबाज़ार की टीम, शौक़त को गिरफ़्तार करने और फ़रज़ाना की हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई उसकी रिवाल्वर को जब्त करने के लिए गाज़ी के महलनुमा घर पर छापा मारती है। इस सबके बीच, अचानक गौरव सामने आता है और फ़रज़ाना की हत्या करने और उसके शरीर को निपटाने के लिए सुरंजन को गिरफ़्तार करने की धमकी देता है। लेकिन घटनाओं के एक अनोखे मोड़ के तहत असली सच्चाई सामने आती है।
एपिसोड 10 - यह अंत नहीं है...
साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट
यह ZEE5 ओरिजनल फ़िल्म एसीपी अविनाश वर्मा पर केंद्रित है, जिसे सामूहिक गोलीबारी में एक मंत्री के सहायक की हुई हत्या की जाँच करनी है। उसकी टीम को बारीकी से जाँच करने पर एक गहरी साज़िश का पता चलता है।
तेजस
भारतीय वायु सेना अधिकारी तेजस पाकिस्तान से एक भारतीय जासूस को बचाने के लिए एक ख़तरनाक मिशन पर निकलती है। मिशन के दौरान आतंकवादियों का सामना करते समय तेजस अपने अतीत के दुखों से भी जूझती है।
सिया
ताकतवर आदमियों का एक समूह 17 साल की सिया को बंदी बनाकर रखता है और बार-बार उसके साथ दुर्व्यवहार करता है। बलात्कार की शिकार सिया न्याय के लिए सभी बाधाओं से लड़ने का फ़ैसला करती है। क्या वह जीत पाएगी?
मिसेस अंडरकवर
इस ZEE5 ओरिजनल फ़िल्म में, एक गृहिणी के रूप में रहने वाली कुशल अंडरकवर एजेंट को एक दशक के बाद एक कार्य सौंपा जाता है। पर वह विस्मृत कौशल के साथ एक सीरियल किलर को खोजने के अपने मिशन को कैसे पूरा करेगी?
लॉस्ट
यह ZEE5 ओरिजनल फ़िल्म एक लापता कॉलेज छात्र की खोज में निकली क्राइम रिपोर्टर विधि की कहानी दर्शाती है। राजनीति, प्रेम और विश्वासघात की नई व्याख्या करती उसकी खोज समाज की कई वास्तविकताओं को उजागर करती है।
बाबूमोशाय बंदूकबाज
बाबूमोशाय बंदूकबाज, साल 2017 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म हैं, जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बिदिता बाग़ है। फिल्म का निर्देशन कुषाण नंदी ने किया है। यह कहानी कॉन्ट्रैक्ट किलर बाबू बिहारी की है, जो पैसे लेकर लोगों का काम तमाम करता है लेकीन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बाबू को फुलवा से प्यार हो जाता है । फिर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के दौरान बाबू के सामने बांके की एंट्री होती है, जो खुद भी एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है। वहीं, बाबू और बांके के बीच शर्त लगती है कि कौन पहले अपने कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करके नंबर वन बनेगा?
जिस्म
कहानी एक शराबी वकील कबीर की है जिसे सोनिया से प्यार हो जाता है, जिसका करोड़पति पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। वह उसे अपने पति की हत्या करने के लिए उकसाती है और कबीर कारण जानकार हैरान होता है।
यू-टर्न
इस ZEE5 ओरिजनल फ़िल्म में, पत्रकारिता में बतौर इंटर्न बनी राधिका, फ़्लाईओवर पर ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइकर्स की जाँच करते हुए, उस समय हिल जाती है जब वह एक बाइकर की हत्या में संदिग्ध बनती है।
हैक्ड
हैक्ड, यह 2020 की हिंदी थ्रिलर फिल्म है; जिसमें हिना खान, रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कर ने मुख़्य भूमिकाएं निभाई हैं। एक 19 वर्षीय हैकर, अपने कैरियर को तवज्जु देने वाली समीरा नामक महिला के प्यार में गिर जाता है। परंतु जवाब में ना उत्तर मिलते ही प्रतिशोध की भावना से तिलमिला उठा यह हैकर, समीरा के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को बर्बाद करने के लिए उसके सभी सोशल मीडिया खातों को हैक कर देता है।
हैदर
हैदर, 2014 का हिंदी क्राइम ड्रामा है जिसमें शाहिद कपूर, तब्बू, श्रद्धा कपूर और कायनात मेनन शामिल हैं। हैदर, एक युवा, अपनी शिक्षा समाप्त करने के बाद जम्मू और कश्मीर लौटता है। हैदर अपने घर पर एक सैन्य छापे के बाद अपने पिता के अचानक लापता होने की वजह जानना चाहता है। इसी बिच वह अपने मामा, खुर्रम के साथ अपनी माँ की निकटता देखकर परेशान है। क्या हैदर अपने पिता की मौत का बदला ले पाएगा?
द पॉवर
द पॉवर यह 2021 की एक्शन-ड्रामा फ़िल्म है; जिसमें विद्युत जामवाल, श्रुति हासन, प्रतीक बब्बर, महेश वी मांजरेकर और जीशु सेनगुप्ता ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। फ़िल्म की रोमांचक कहानी प्यार, विश्वासघात, प्रतिशोध और सत्ता के अलग-अलग आयामों के इर्द-गिर्द घूमती है। देवीदास और परी एक-दूसरे के प्यार में हैं। पर जैसे ही ये दोनों, परिवारों के कड़वे संघर्ष में अपने आपको शामिल कर देते हैं, वहीं से उनकी खुशियों पर ग्रहण लग जाता है।
घोस्ट
घोस्ट 2019 की हिंदी हॉरर थ्रिलर फिल्म है जिसमें सनाया ईरानी, शिवम भार्गव, कैरोलीन वाइल्ड, गैरी हेरॉन और विक्रम भट्ट ने अभिनय किया है। कहानी युवा राजनेता करण खन्ना की है, जिसपर अपनी पत्नी बरखा की हत्या का आरोप लगता है। जब उसकी नई वकील सिमरन उसका बचाव करने का फैसला करती है, तो उसका सामना एक आत्मा से होता है।
ख़ुदा हाफ़िज़ चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा
एक दर्दनाक दौर से गुज़रने के बाद, समीर और नरगिस एक सुखी जीवन जीने के प्रयास में, अपने दोस्त की अनाथ भतीजी नंदिनी को गोद लेते हैं। लेकिन नंदिनी लापता हो जाती है और उनके जीवन में एक और कठिन मोड़ आता है।
सरकार 3
सरकार ३, 2017 की हिंदी ड्रामा फिल्म है, मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, अमित साध, रोनीत रॉय और यामी गौतम हैं।कभी सुभाष नागरे की तूती बोलती थी, आज उसका साम्राज्य संकट से गुजर रहा है। जुर्म की दुनिया का बादशाह वाल्या विपक्षी नेता देशपांडे के साथ शामिल हो जाता है। वे अपने श्रोतों से यह पता लगा लेते हैं कि सरकार और उनके पोते चिकू के बीच कुछ गड़बड़ है। क्या वे सफल होंगे?
बदलापुर
बदलापुर 2015 की हिंदी क्राइम थ्रिलर फिल्म है, मुख्य भूमिका में वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, यामी गौतम, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी हैं। रघु की खुशहाल ज़िंदगी पर किसी की नज़र लग जाती है, जब उसकी पत्नी और बेटे एक बैंक डकैती में मारे जाते हैं। दो लुटेरों में से, लायक को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन उसका साथी लूट के साथ बच निकला। इस दर्द के साथ रघु कई सालों से लायक के साथी को खोजने और मौत का बदला लेने के लिए इंतजार कर रहा है।
द कश्मीर फ़ाइल्स
यह कहानी 1990 की एक दिल दहला देने वाली घटना को दर्शाती है, जिसमें कश्मीरी पंडितों की पीड़ा और संघर्ष को दिखाया गया है। कॉलेज का एक छात्र कृष्णा इस घटना की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करता है।
फोरेंसिक
इस ZEE5 ओरिजनल फ़िल्म में, छोटी लड़कियाँ गायब होने लगती हैं और जल्द ही उनके शव मसूरी के एक कस्बे में मिलते हैं। पुलिस अधिकारी मेघा और फोरेंसिक अधिकारी जॉनी हत्यारे को पकड़ने के लिए हाथ मिलाते हैं।
लंदन कॉन्फिडेंशियल
लंदन कॉन्फिडेंशियल, यह ZEE5 ओरिजनल हिंदी जासूस थ्रिलर फिल्म है; जिसमें मौनी रॉय, पूरब कोहली, कुलराज रंधावा और सागर आर्या ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। लंदन में हो रही भारतीय एजेंटों की क्रूर हत्याओं की श्रृंखला के बीच एक रॉ अधिकारी और ग्रेट ब्रिटेन में स्थित भारत के राजदूत मिलकर अपने ही रैंकों के भीतर गद्दार को ख़ोजने की कोशिश में लग जाते हैं; यहाँ समय की कमी उनके लिए बड़ी चुनौती है।
राष्ट्र कवच ओम
स्पेशल फ़ोर्स का पैरा कमांडो ऑफ़िसर ओम देश को आतंकियों से बचाने के मिशन पर होता है। मिशन की चुनौतियों का सामना करते वक़्त उसे अपने जीवन के बारे में एक चौंकाने वाला सच पता चलता है।
कहानी 2
कहानी 2 2016 की हिंदी थ्रिलर फिल्म है, मुख्य भूमिका में विद्या बालन और अर्जुन रामपाल हैं l कहानी विद्या सिन्हा और उनकी बेटी मिनी की है। जब मिनी का अपहरण हो जाता है, विद्या उसे बचाने के लिए जाती है, और दुर्घटना के कारण वह कोमा में चली जाती है l विद्या के मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर इंदरजीत को उसके घर में एक डायरी मिलती है l जिसमें उसके अतीत का कुछ काला सच लिखा हैl पुलिस को शक है कि उसका असली नाम विद्या सिन्हा नहीं दुर्गा रानी सिंह है।
Details About लालबाज़ार Web-series :
| Movie Released Date | 19 Jun 2020 |
| Genres |
|
| Audio Languages: |
|
| Cast |
|
| Director |
|

