
एक्सपायरी डेट
Available in Hindi
एक्सपायरी डेट, यह ZEE5 ओरिजनल थ्रिलर सीरीज़ है; जिसमें टोनी ल्यूक, स्नेहा उल्लाल और मधुशालिनी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। इस सीरीज़ की कहानी विश्वा और सुनीता के इर्द-गिर्द घूमती है। विश्वा की पत्नी और सुनीता के पति का एक-दूसरे के साथ विवाहेतर संबंध है; और इसी कारणवश विश्वा और सुनीता दो अलग-अलग पुलिस मामलों में उलझ जाते हैं, जिसकी वजह से उनके जीवन में उथल-पुथल मच जाती है।
Director & Cast
Web Series Details
एपिसोड 1 - आश्चर्य!
एक सुनसान इलाके में बुरी तरह से घायल विश्वा का एक कार द्वारा पीछा किया जा रहा है। दर्दनाक हालत में जब वो ज़मीन पर गिरता है, तब एकदम से विश्वा पिछले कुछ महीनों के बारे में सोचने लगता है कि उन बीते दिनों में ऐसा क्या हुआ था, जिसकी वजह से वो आज इस गंभीर स्थिति और कठिनाईयों में फंस चुका है।
एपिसोड 1 - आश्चर्य!
एपिसोड 2 - एक अधूरी योजना
विश्वा का दिल टूट चुका है, वो दिशा को तलाक़ देने के बजाय एक कठोर कदम उठाने का फ़ैसला लेता है। हालाँकि, अचानक उसकी योजनाएँ गड़बड़ हो जाती हैं और उसके हाथों अपराध को अंजाम दिया जाता है। अब विश्वा ऐसी भयानक स्थिति में आ फंसा है जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
एपिसोड 2 - एक अधूरी योजना
एपिसोड 3 - क्या फिर से लाइफ नार्मल हो पाएगी?
सभी बाधाओं के परे जाकर विश्वा सनी का वेश परिधान कर अपनी पत्नी को ज़मीन में दफ़ना देता है। जब वो घर की ओर निकलता है तब रास्ते में दिशा की बहन निशा को देख लेता है, जो कि पुलिस को उसके घर की ओर ले जा रही होती है।
एपिसोड 3 - क्या फिर से लाइफ नार्मल हो पाएगी?
एपिसोड 4 - दुगना खतरा
विश्वा और निशा, दिशा की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज़ करवाते हैं। वहीं अचानक विश्वा का सनी की पत्नी सुनीता से सामना होता है, जो सनी के लिए इसी शिकायत की पैरवी कर करने आई है।
एपिसोड 4 - दुगना खतरा
एपिसोड 5 - ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे!
विश्वा सच जानने के लिए सुनीता से मिलता है। सुनीता सनी के कुछ ऐसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालती है जिसे जानकार विश्वा ख़ुद को बचाने के लिए उसके साथ हो लेता है।
एपिसोड 5 - ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे!
एपिसोड 6 - शिकारी ख़ुद बना शिकार
विश्वा को एक अज्ञात नंबर से कॉल आता है, वो शख़्स उसके सभी रहस्यों को जानने का दावा करता है। उस कॉलर की पहचान तथा दिशा से उसका संबंध विश्वा को झकझोर देता है।
एपिसोड 6 - शिकारी ख़ुद बना शिकार
एपिसोड 7 - एक ग़ायब कड़ी
विश्वा ब्लैकमेलर के लिए एक जाल बिछाता है। सुनीता उसे दी गई ज़िम्मेदारी को निभा नहीं पाती है और विश्वा का प्लान विफल हो जाता है। इसी बीच सुनीता को पुलिस से कॉल आता है कि उन्हें कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में पता चला है जिसके चलते सुनीता और विश्वा दोनों को दोषी क़रार दिया जा सकता है।
एपिसोड 7 - एक ग़ायब कड़ी
एपिसोड 8 - समाप्ति की ओर…
पुलिस विश्वा से पूछताछ करती है और उसे हत्या के लिए दोषी ठहराती है। इसी दौरान चौकीदार द्वारा खुलासा किया जाता है कि विश्वा उस जगह पर कभी गया ही नहीं था और तब पुलिस विश्वा को छोड़ देती है। अब पुलिस के रडार पर है सुनीता। बाद में, पुलिस विश्वा के फोन रिकॉर्ड से ब्लैकमेलर की पहचान करने की कोशिश करती है, लेकिन फिर भी वो बच निकलता है।
एपिसोड 8 - समाप्ति की ओर…
एपिसोड 9 - सांस लेने की फुर्सत मिली
विश्वा के साथ हुई हाथापाई में ब्लैकमेलर मारा जाता है। पुलिस को भ्रमित करने के लिए विश्वा ख़ुद पर गोली चलाता है और ऐसा दिखावा करता है कि दिशा ने सनी को मारने के लिए ब्लैकमेलर की नियुक्ति की थी। लेकिन क्या पुलिस उसकी इन बातों पर विश्वास करेगी?
एपिसोड 9 - सांस लेने की फुर्सत मिली
एपिसोड 10 - कर्मा की तो...
विश्वा का अपहरण होता है। उसे तब तक प्रताड़ित किया जाता है जब तक वो इस बात को स्वीकार नहीं करता है कि वो ही दिशा की हत्या के लिए ज़िम्मेदार है। ये कौन शख़्स है जो विश्वा से ये बात कबूल करवाने के पीछे पड़ा है?
एपिसोड 10 - कर्मा की तो...
यारा
चौकड़ी गैंग के चारों सदस्य अपने एक साथी को बचाने के लिए फिर से एकजुट होते हैं। क्या अतीत में अपराधी रहे सदस्य अपने साथी को बचा पाएँगे, या उनकी योजनाएँ उनके मिशन और दोस्ती को हमेशा के लिए ख़तरे में डाल देंगी?
कागज़
कागज़ यह 2021 की ZEE5 ओरिजनल हिंदी फिल्म है; जिसमें पंकज त्रिपाठी, मोनाल गज्जर, अमर उपाध्याय, मीता वशिष्ठ और सतीश कौशिक ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। सलमान खान द्वारा निर्मित यह उपहासात्मक ड्रामा एक ऐसे व्यक्ति की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जिसे उसके विस्तृत परिवार के इशारे पर आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार मृत घोषित कर दिया जाता है। अब यह व्यक्ति अपने अस्तित्व को साबित करने के लिए व्यवस्था से लड़ने का फ़ैसला करता है। क्या वह अपनी इस लड़ाई में सफ़ल हो पाएगा? या हमेशा के लिए बग़ैर-अस्तित्व की छाया से उसे जूझना पड़ेगा?
शादी में ज़रूर आना
शादी में ज़रूर आना 2017 में बनी हिंदी रोमांटिक फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव, कृति खरबंदा, गोविन्द नामदेव और नवनी परिहार मुख्य भूमिका में हैं। कहानी सत्येन्द्र और आरती की है, जो एक दुसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। लेकिन शादी के दिन आरती का मिज़ाज बदल जाता है और सिविल सेवाओं में करियर बनाने के लिए वह घर से भाग जाने का फैसला करती है।
मी रकसम
मी रकसम, यह ZEE5 ओरिजनल फ़िल्म है; जिसमें नसीरुद्दीन शाह, अदिति सुबेदी, दानिश हुसैन और श्रद्धा कौल ने मुख़्य भूमिकाएं निभाईं हैं। एक युवा मुस्लिम लड़की शास्त्रीय नृत्य की अपनी रूचि में आगे बढ़ने के लिए हर-संभव प्रयास करती है। उसके पिता समाज के धार्मिक कट्टरवाद, रूढ़िवादी रीती-रिवाजों से लड़कर अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। देखिए बाप-बेटी के अनूठे रिश्ते की कहानी, जो आपको प्रेरित कर देगी।
मुल्क
मुल्क 2018 में बनी सोशल ड्रामा फिल्म है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋषि कपूर,तापसी पन्नू,आशुतोष राणा,प्रतिक बब्बर और रजत कपूर प्रमुख भूमिकाएं हैं। कहानी बनारस में रहने वाले मुराद अली और उनके परिवार की है, जिसमें मुराद अली के भाई बिलाल का बेटा आतंकवाद के रास्ते पर निकल पड़ता है। जिसके कारण परिवार को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्या यह परिवार अपना खोया हुआ सम्मान वापस ला पाएंगे?
द ताशकंद फाइल्स
द ताशकंद फाइल्स हिंदी भाषा की पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बारे में बनी एक थ्रिलर फिल्म है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित, इसमें श्वेता बसु प्रसाद, नसीरुद्दीन शाह और मिथुन चक्रवर्ती प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
अटकन चटकन
अटकन चटकन, यह ZEE5 ओरिजनल फिल्म है, जिसमें लिडियन नादस्वरम, यश राणे, सचिन चौधरी, तमन्ना दीपक और आयशा विंधारा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह कहानी उन बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका जुनून संगीत है। पर हालात ऐसे हैं कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए कोई राह दिखाई नहीं देती। बाल मज़दूरी कर रहे गुड्डू की इस प्रेरक कहानी को देखें, जो अपने दोस्तों के साथ एक बैंड शुरू करता है।
परीक्षा
परीक्षा, यह ZEE5 ओरिजनल हिंदी फिल्म है; जिसमें संजय सूरी, आदिल हुसैन और प्रियंका बोस ने मुख़्य भूमिकाएं निभाईं हैं। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है, जहां एक रिक्शा चालक कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी अपने बेटे को सर्वोत्तम शिक्षा देने की इच्छा रखता है।
बमफाड
बमफाड, यह ZEE5 ओरिज़नल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है; जिसमें आदित्य रावल, शालिनी पांडे, विजय वर्मा और जतिन सरना ने मुख़्य भूमिकाएं निभाई हैं। इलाहबाद के माहौल से सजी, जोश और उत्साह से भरपूर यह अनूठी प्रेम कहानी, नाटे और नीलम के इर्द-गिर्द घूमती है, जोकि गलती से मिले हैं और दोनों के बीच प्यार हो जाता है। अपने प्यार को पाने के लिए, एक साथ रहने के लिए वे दोनों कुछ कठिन विकल्प चुनते हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान भी पहुंचता है।
हैक्ड
हैक्ड, यह 2020 की हिंदी थ्रिलर फिल्म है; जिसमें हिना खान, रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कर ने मुख़्य भूमिकाएं निभाई हैं। एक 19 वर्षीय हैकर, अपने कैरियर को तवज्जु देने वाली समीरा नामक महिला के प्यार में गिर जाता है। परंतु जवाब में ना उत्तर मिलते ही प्रतिशोध की भावना से तिलमिला उठा यह हैकर, समीरा के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को बर्बाद करने के लिए उसके सभी सोशल मीडिया खातों को हैक कर देता है।
क़रीब क़रीब सिंगल
क़रीब क़रीब सिंगल 2017 में बनी हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें इरफ़ान ख़ान, पार्वती और नेहा धूपिया मुख्य भूमिका में हैं। कहानी 35 वर्षीय विधवा महिला जया और 40 वर्षीय कवि की है। जिनकी मुलाक़ात एक डेटिंग साइट पर होती है, इसके बाद इनका मिलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इससे पहले की रिश्ते में कोई और मोड़ आए योगी अपनी 3 पुरानी गर्लफ्रेंड से जया को मिलाने के लिए सफर पर निकलता है जो देश के अलग अलग शहरों में रहती हैं।
परमाणु
परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण 2018 में बनी हिंदी देशभक्ति फ़िल्म है जिसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। जिसमें जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। फिल्म भारतीय सेना द्वारा आयोजित 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण पर आधारित है। पहले असफल प्रयास के बाद, कप्तान अश्वत रैना को पोखरण में एक गोपनीय परमाणु परीक्षण करने का दूसरा मौका मिला। अब उनकी टीम को अमेरिकन इंटेलिजेंस की निगरानी प्रणाली से परीक्षण को छिपाने के लिए हर संभव प्रयास करना पड़ेगा।
न्यूड़ - इंटरनेशनल कट
न्यूड़, यह 2018 में रिलीज़ हुई एक मराठी फिल्म है। एक ऐसी फिल्म जो आज के कट्टर पाखंडी संस्कृति रक्षकों को मुंहतोड़ ज़वाब देती है। रवि जाधव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नसिरुद्दीन शहा, छाया कदम, कल्याणी मुले, श्रीकांत यादव, नेहा जोशी, किशोर कदम और ओम भुतकर मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की कहानी यमुना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति के दुर्व्यवहार के बाद अपने किशोर बेटे के साथ मुंबई आती है। फिल्म में एक एकल माँ के संघर्ष को दिखाया गया है; जो अपने बेटे की शिक्षा के लिए तथा परिस्थितियों के कारण एक कला महाविद्यालय के छात्रों के लिए नग्न मॉडल बन जाती है। कलात्मक नग्नता को समझने के लिए यह फिल्म देखें।
वर्जिन भानुप्रिया
वर्जिन भानुप्रिया ZEE5 एक्सक्लूसिव हिंदी कॉमेडी फिल्म है जिसमें उर्वशी रौतेला, गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता, और बृजेन्द्र काला ने अभिनय किया है। एक रूढ़िवादी लड़की अपने कौमार्य को खोने का फैसला करती है लेकिन अपने सभी प्रयासों में विफल रहती है। जब एक ज्योतिषी आगे भविष्यवाणी करता है कि वह हमेशा कुंवारी रहेगी, जिसके बाद वह अपनी बुरी किस्मत को बदलने का संकल्प लेती है।
साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट
यह ZEE5 ओरिजनल फ़िल्म एसीपी अविनाश वर्मा पर केंद्रित है, जिसे सामूहिक गोलीबारी में एक मंत्री के सहायक की हुई हत्या की जाँच करनी है। उसकी टीम को बारीकी से जाँच करने पर एक गहरी साज़िश का पता चलता है।
तेजस
भारतीय वायु सेना अधिकारी तेजस पाकिस्तान से एक भारतीय जासूस को बचाने के लिए एक ख़तरनाक मिशन पर निकलती है। मिशन के दौरान आतंकवादियों का सामना करते समय तेजस अपने अतीत के दुखों से भी जूझती है।
सिया
ताकतवर आदमियों का एक समूह 17 साल की सिया को बंदी बनाकर रखता है और बार-बार उसके साथ दुर्व्यवहार करता है। बलात्कार की शिकार सिया न्याय के लिए सभी बाधाओं से लड़ने का फ़ैसला करती है। क्या वह जीत पाएगी?
मिसेस अंडरकवर
इस ZEE5 ओरिजनल फ़िल्म में, एक गृहिणी के रूप में रहने वाली कुशल अंडरकवर एजेंट को एक दशक के बाद एक कार्य सौंपा जाता है। पर वह विस्मृत कौशल के साथ एक सीरियल किलर को खोजने के अपने मिशन को कैसे पूरा करेगी?
लॉस्ट
यह ZEE5 ओरिजनल फ़िल्म एक लापता कॉलेज छात्र की खोज में निकली क्राइम रिपोर्टर विधि की कहानी दर्शाती है। राजनीति, प्रेम और विश्वासघात की नई व्याख्या करती उसकी खोज समाज की कई वास्तविकताओं को उजागर करती है।
बाबूमोशाय बंदूकबाज
बाबूमोशाय बंदूकबाज, साल 2017 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म हैं, जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बिदिता बाग़ है। फिल्म का निर्देशन कुषाण नंदी ने किया है। यह कहानी कॉन्ट्रैक्ट किलर बाबू बिहारी की है, जो पैसे लेकर लोगों का काम तमाम करता है लेकीन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बाबू को फुलवा से प्यार हो जाता है । फिर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के दौरान बाबू के सामने बांके की एंट्री होती है, जो खुद भी एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है। वहीं, बाबू और बांके के बीच शर्त लगती है कि कौन पहले अपने कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करके नंबर वन बनेगा?
जिस्म
कहानी एक शराबी वकील कबीर की है जिसे सोनिया से प्यार हो जाता है, जिसका करोड़पति पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। वह उसे अपने पति की हत्या करने के लिए उकसाती है और कबीर कारण जानकार हैरान होता है।
यू-टर्न
इस ZEE5 ओरिजनल फ़िल्म में, पत्रकारिता में बतौर इंटर्न बनी राधिका, फ़्लाईओवर पर ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइकर्स की जाँच करते हुए, उस समय हिल जाती है जब वह एक बाइकर की हत्या में संदिग्ध बनती है।
हैक्ड
हैक्ड, यह 2020 की हिंदी थ्रिलर फिल्म है; जिसमें हिना खान, रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कर ने मुख़्य भूमिकाएं निभाई हैं। एक 19 वर्षीय हैकर, अपने कैरियर को तवज्जु देने वाली समीरा नामक महिला के प्यार में गिर जाता है। परंतु जवाब में ना उत्तर मिलते ही प्रतिशोध की भावना से तिलमिला उठा यह हैकर, समीरा के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को बर्बाद करने के लिए उसके सभी सोशल मीडिया खातों को हैक कर देता है।
हैदर
हैदर, 2014 का हिंदी क्राइम ड्रामा है जिसमें शाहिद कपूर, तब्बू, श्रद्धा कपूर और कायनात मेनन शामिल हैं। हैदर, एक युवा, अपनी शिक्षा समाप्त करने के बाद जम्मू और कश्मीर लौटता है। हैदर अपने घर पर एक सैन्य छापे के बाद अपने पिता के अचानक लापता होने की वजह जानना चाहता है। इसी बिच वह अपने मामा, खुर्रम के साथ अपनी माँ की निकटता देखकर परेशान है। क्या हैदर अपने पिता की मौत का बदला ले पाएगा?
द पॉवर
द पॉवर यह 2021 की एक्शन-ड्रामा फ़िल्म है; जिसमें विद्युत जामवाल, श्रुति हासन, प्रतीक बब्बर, महेश वी मांजरेकर और जीशु सेनगुप्ता ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। फ़िल्म की रोमांचक कहानी प्यार, विश्वासघात, प्रतिशोध और सत्ता के अलग-अलग आयामों के इर्द-गिर्द घूमती है। देवीदास और परी एक-दूसरे के प्यार में हैं। पर जैसे ही ये दोनों, परिवारों के कड़वे संघर्ष में अपने आपको शामिल कर देते हैं, वहीं से उनकी खुशियों पर ग्रहण लग जाता है।
घोस्ट
घोस्ट 2019 की हिंदी हॉरर थ्रिलर फिल्म है जिसमें सनाया ईरानी, शिवम भार्गव, कैरोलीन वाइल्ड, गैरी हेरॉन और विक्रम भट्ट ने अभिनय किया है। कहानी युवा राजनेता करण खन्ना की है, जिसपर अपनी पत्नी बरखा की हत्या का आरोप लगता है। जब उसकी नई वकील सिमरन उसका बचाव करने का फैसला करती है, तो उसका सामना एक आत्मा से होता है।
ख़ुदा हाफ़िज़ चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा
एक दर्दनाक दौर से गुज़रने के बाद, समीर और नरगिस एक सुखी जीवन जीने के प्रयास में, अपने दोस्त की अनाथ भतीजी नंदिनी को गोद लेते हैं। लेकिन नंदिनी लापता हो जाती है और उनके जीवन में एक और कठिन मोड़ आता है।
सरकार 3
सरकार ३, 2017 की हिंदी ड्रामा फिल्म है, मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, अमित साध, रोनीत रॉय और यामी गौतम हैं।कभी सुभाष नागरे की तूती बोलती थी, आज उसका साम्राज्य संकट से गुजर रहा है। जुर्म की दुनिया का बादशाह वाल्या विपक्षी नेता देशपांडे के साथ शामिल हो जाता है। वे अपने श्रोतों से यह पता लगा लेते हैं कि सरकार और उनके पोते चिकू के बीच कुछ गड़बड़ है। क्या वे सफल होंगे?
बदलापुर
बदलापुर 2015 की हिंदी क्राइम थ्रिलर फिल्म है, मुख्य भूमिका में वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, यामी गौतम, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी हैं। रघु की खुशहाल ज़िंदगी पर किसी की नज़र लग जाती है, जब उसकी पत्नी और बेटे एक बैंक डकैती में मारे जाते हैं। दो लुटेरों में से, लायक को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन उसका साथी लूट के साथ बच निकला। इस दर्द के साथ रघु कई सालों से लायक के साथी को खोजने और मौत का बदला लेने के लिए इंतजार कर रहा है।
द कश्मीर फ़ाइल्स
यह कहानी 1990 की एक दिल दहला देने वाली घटना को दर्शाती है, जिसमें कश्मीरी पंडितों की पीड़ा और संघर्ष को दिखाया गया है। कॉलेज का एक छात्र कृष्णा इस घटना की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करता है।
फोरेंसिक
इस ZEE5 ओरिजनल फ़िल्म में, छोटी लड़कियाँ गायब होने लगती हैं और जल्द ही उनके शव मसूरी के एक कस्बे में मिलते हैं। पुलिस अधिकारी मेघा और फोरेंसिक अधिकारी जॉनी हत्यारे को पकड़ने के लिए हाथ मिलाते हैं।
लंदन कॉन्फिडेंशियल
लंदन कॉन्फिडेंशियल, यह ZEE5 ओरिजनल हिंदी जासूस थ्रिलर फिल्म है; जिसमें मौनी रॉय, पूरब कोहली, कुलराज रंधावा और सागर आर्या ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। लंदन में हो रही भारतीय एजेंटों की क्रूर हत्याओं की श्रृंखला के बीच एक रॉ अधिकारी और ग्रेट ब्रिटेन में स्थित भारत के राजदूत मिलकर अपने ही रैंकों के भीतर गद्दार को ख़ोजने की कोशिश में लग जाते हैं; यहाँ समय की कमी उनके लिए बड़ी चुनौती है।
राष्ट्र कवच ओम
स्पेशल फ़ोर्स का पैरा कमांडो ऑफ़िसर ओम देश को आतंकियों से बचाने के मिशन पर होता है। मिशन की चुनौतियों का सामना करते वक़्त उसे अपने जीवन के बारे में एक चौंकाने वाला सच पता चलता है।
कहानी 2
कहानी 2 2016 की हिंदी थ्रिलर फिल्म है, मुख्य भूमिका में विद्या बालन और अर्जुन रामपाल हैं l कहानी विद्या सिन्हा और उनकी बेटी मिनी की है। जब मिनी का अपहरण हो जाता है, विद्या उसे बचाने के लिए जाती है, और दुर्घटना के कारण वह कोमा में चली जाती है l विद्या के मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर इंदरजीत को उसके घर में एक डायरी मिलती है l जिसमें उसके अतीत का कुछ काला सच लिखा हैl पुलिस को शक है कि उसका असली नाम विद्या सिन्हा नहीं दुर्गा रानी सिंह है।
Details About एक्सपायरी डेट Web-series :
| Movie Released Date | 2 Oct 2020 |
| Genres |
|
| Audio Languages: |
|
| Cast |
|
| Director |
|

