
चदरंगम
Available in Telugu, Tamil, Hindi
Chadarangam is a 2020 ZEE5 Telugu Original political drama series starring Srikanth, Nagineedu, Kousalya, and Sunaina. Based on true events the series narrates the story of the fight between various powerful politicians and a popular cinema star, as they vie to take control of the states political affair.
Director & Cast
Web Series Details
एपिसोड़ 1 - खेल शुरू करते हैं
राज्य के आम चुनाव निकट आ रहे हैं। इस बीच सुपरस्टार गंगा किसी एक दूरवर्ती स्थान में अपनी फ़िल्म की शूटिंग कर रहा है। अब यहाँ हैदराबाद में राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई है और उसका रुख़ बिना उसके जानकारी के उसकी दिशा की ओर है। मीडिया विशेषज्ञ गुरु मूर्ति तथा मंजा हुआ राजनेता आरके ने अपने-अपने प्यादों को सही मौके पर सही जगह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। क्या गंगा इस ख़ेल का हिस्सा बनेगा?
एपिसोड़ 1 - खेल शुरू करते हैं
एपिसोड़ 2 - बड़े पैमाने पर तैयारियां
राज्य के आम चुनाव काफ़ी करीब हैं, ऐसे हालात में गंगा, गुरु मूर्ति की मदद से एक कोर टीम बनाता है; इसीबीच उसका परिचय पत्रकार क्रांति से भी हुआ। प्रधान मंत्री श्रीमती धर, गंगा को नोटिस तो करती है साथ ही उस पर अपनी पैनी नज़र भी रखती हैं, जबकि आरके लोकप्रियता रूपी हथियार का इस्तेमाल कर जनता के बीच उतरता है।
एपिसोड़ 2 - बड़े पैमाने पर तैयारियां
एपिसोड़ 3 - उजागर हुई सच्चाई
क्रांति ने गंगा की टीम से निकलकर अपना स्वतंत्र प्रयास शुरू कर दिया। गंगा सभी क्षेत्रीय नेताओं के साथ एक बैठक बुलाता है। जब आरके सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली जाता है, तब वहां उसे आंध्र की राजनीति के बारे में एक चौंकाने वाले सच का पता चलता है। इसके साथ ही, पारो नामक एक नाबालिग लड़की जोकि कोकीन की भयंकर लत से भयानक लक्षणों से गुजर रही है, उसे ड्रग बेचने वाले सूरज से मदद मिलती है।
एपिसोड़ 3 - उजागर हुई सच्चाई
एपिसोड़ 4 - शुरू हुई जांच
गंगा अपनी कल्याणकारी योजनाओं के वितरण की देखरेख के लिए संविदा कर्मचारियों की एक टीम शुरू करना चाहता है। अब यहाँ, क्रांति जल्द ही टीकेएस विधायक लोवा राजू और उनके बालू खनन माफ़िया पर एक सत्य प्रकाशित करने वाली है। जबकि गंगा चाहता है कि लोवा राजू को गिरफ़्तार किया जाए, परंतु बापीनेदु ने इसपर विरोध जताया। इस बीच, पारो और सूरज पर गहरा संकट का पहाड़ टूट पड़ता है।
एपिसोड़ 4 - शुरू हुई जांच
एपिसोड़ 5 - ड्रग बनाम राजनीति
जब गंगा के बेटे ने उससे राज्य को ड्रग से मुक्ति दिलाने आग्रह किया, तब गंगा ने इस मुद्दे को अग्रक्रम देकर उससे निपटने की तैयारी दर्शाई। अब वह अपने बेटे के इलाज के लिए सिंगापुर गया है, उस दौरान आरके को एक ग़ुमनाम शख़्स का फ़ोन आता है जिसके चलते आंध्र की राजनीति को झिंझोड़कर ऱख दिया जा सकता है। आरके, ख़ुफ़िया प्रमुख़, पूर्व-सीएम और गृह मंत्री से मिलता है; तब बापीनेदु को एक भयावह जानकारी मिलती है जो तख़्तापलट का संकेत देती है।
एपिसोड़ 5 - ड्रग बनाम राजनीति
एपिसोड़ 6 - बूमरैंग
राज्य में राजनीतिक गतिविधियां दिलचस्प हो चुकी हैं। आंदोलनकारियों ने आरक्षण के विरोध में एक ट्रेन को आग लगा दी। यहाँ, आरके की पत्नी ने अपने पति को सरकार गिराने के लिए प्रेरित किया। आरके विधायकों के साथ तीन गुप्त शिविर लेता है। हालांकि, बापीनेदु एक शिविर में गुप्तप्रवेश करने का प्रबंधन करता है। यहाँ गंगा ने एक ख़ुलासे को सार्वजनिक करने का फ़ैसला लिया, परंतु उसके नतीजे शायद ख़तरा पैदा कर सकते हैं।
एपिसोड़ 6 - बूमरैंग
एपिसोड़ 7 - जब सबकुछ हो जाता है ग़लत
बापीनेदु के भरसक प्रयासों के बावजूद, आरके ने लापता हुए 15 विधायकों को ढूंढ निकाला, जो उसे विधानसभा सत्र को बुलाने से रोक रहे थे। गंगा के आदेश पर, बापीनेदु क्रांती और शेखर के प्यार के वीडियो को आरके की टीम तक पहुंचने से रोकने की क़ोशिश करता है। इस बीच आईएनपी ने, जनता का समर्थन जुटाने में लगे गंगा के ख़िलाफ़ एक दुर्भावनापूर्ण अभियान शुरू किया। अब गंगा और बापीनेदु इस उलझनों में गिरफ़्त स्थिति से कैसे निपटेंगे?
एपिसोड़ 7 - जब सबकुछ हो जाता है ग़लत
एपिसोड़ 8 - फिर होगी शून्य से शुरुवात
पटेल को प्रधान मंत्री, श्रीमती धर द्वारा हार को अपनाने वाले घोड़े पर दांव न लगाने के निर्देश मिलते हैं। तख़्तापलट समाप्त हो जाता है। राजनीतिक मामलों की वर्तमान स्थिति से परेशान हो उठा गंगा फ़िर शून्य से शुरुवात करता है। मौज़ूदा सरकार को गिराकर पूरी व्यवस्था को साफ़ करने का अब उसने फ़ैसला किया है। यह चुनाव का समय है।
एपिसोड़ 8 - फिर होगी शून्य से शुरुवात
एपिसोड़ 9 - नया दौर
एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, श्रीमती धर की हत्या हो जाती है। उनका बेटा अरविंद धर, आंध्र में सहानुभूति की लहर और सक्रियता से अभियान चलाने की क़ोशिश करता है। क्या पीएम की असामयिक मृत्यु से लोग गंगा के साथ हुए अन्याय को भूल जाएंगे? क्या गंगा का बेटा या भतीजा उसका नया उत्तराधिकारी होगा? या, क्या क्रान्ति शीर्ष स्थान का दावा करेगी? क्या गंगा सभी राजनीतिक अन्याय के बावज़ूद भी सांत्वना पा सकता हैं?
एपिसोड़ 9 - नया दौर
Details About चदरंगम Web-series :
| Movie Released Date | 20 Feb 2020 |
| Genres |
|
| Audio Languages: |
|
| Cast |
|
| Director |
|

