ग़दर: एक प्रेम कथा
ग़दर : एक प्रेम कथा 2001 की हिंदी एक्शन ड्रामा फिल्म है, मुख्य भूमिका में सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी हैं। तारा सिंह एक मुस्लिम लड़की सकीना से प्यार करता है। विभाजन की वजह से दंगा शुरू हो जाता है जिसमें तारा, सकीना को दंगाइयों से बचाता है। और आखिरकार दोनों शादी कर खुशहाल ज़िंदगी जी रहे हैं लेकिन सकीना को उसके पिता के बारे में पता चलते ही उथल-पुथल शुरू हो जाती है। साकिना पिता से मिलने पाकिस्तान जाती है, वहाँ तारा अपने परिवार को पाने लिए संघर्ष करता है।

