Numerology: वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी लेकिन लव लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1 घर पर आराम करने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी लेकिन लव लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मन प्रेम को लेकर चंचल रहने वाला है, इसलिए संभलकर रिश्ते बनाएं। अंक 2 आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण देखने को मिलेगा। नवयुवकों के लिए आज का […]

dainiksaveratimes

May 15, 2022

Religious

1 min

zeenews

अंक 1
घर पर आराम करने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी लेकिन लव लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मन प्रेम को लेकर चंचल रहने वाला है, इसलिए संभलकर रिश्ते बनाएं।
अंक 2
आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण देखने को मिलेगा। नवयुवकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बहुत सारे प्रोग्राम बनेंगे। नए और पुराने मित्रों के साथ आज खूब मौज-मस्ती करेंगे। आज अपने लव पार्टनर पर विश्वास करने की आवश्कता है। किसी भी प्रकार की गलतफहमी को स्थान ना दें।
अंक 3
समय आपकी परीक्षा ले सकता है, उसके लिए तैयार रहें। अनावश्यक संबंध न बनाएं। साथ ही साथ खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्कता है। उच्च शिक्षा के लिए अनुकूल समय जल्द ही आने वाला है। बिजनेस में आज आपको लाभ मिलेगा।
अंक 4
प्रेम जीवन में किसी तीसरे के आने से रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं। होशियारी के बल पर आज आप अपने ऑफिस में बॉस का मन जीत लेंगे। प्रेमिका के साथ आज उत्तम समय बीतेगा। धन की लेनदेन के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अति आत्म-विश्वास के कारण आप परेशान हो सकते हैं।
अंक 5
मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आज कोई नया काम शुरू न करें क्योकि आज आप तनाव में रहने वाले हैं। आपके निवास या नौकरी में परिवर्तन के योग नजर आ रहें हैं। आज परिवार की तरफ भी आपको ध्यान देना चाहिए। गैस या स्किन की परेशानी हो सकती है।
अंक 6
यात्रा से अच्छे परिणाम मिलेंगे। पदोन्नति मिल सकती है। कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्याएं आ सकती है। आज मन कहीं शॉपिंग करने का करेगा, लेकिन खर्चों पर ध्यान रखना जरूरी है।
अंक 7
खुश होने के मौके मिलेंगे। लव पार्टनर आप के मन की बात समझेगा। वैवाहिक जीवन में भी सुकून रहेगा। ध्यान रहे ऐसी कोई बात ना कहें, जिससे आपके जीवनसाथी या प्रियतम को दु:ख पहुंचे।
अंक 8
परिवार में किसी प्रकार की कलह उत्पन्न होने की संभावना है। जोश में न आएं। किसी खास व्यक्ति से आज मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शांति से काम लें। अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज के दिन कुछ घटनाएं अचानक घटित हो सकती हैं।
अंक 9
कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नए संबंध बन सकते हैं। विवाह का योग नजर आ रहा है। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ संबंध बनेगें। जो लोग विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं, उनके लिए यह सही समय है।

Related News

More Loader