Numerology: परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1 कारोबार में नए सम्पर्क बनेंगे। धन लाभ आपको उतना नहीं होगा जितना व्यापार में आपने परिश्रम किया है। घर के लिये आप खरीददारी करेंगे। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। उनके साथ घूमने जा सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य बार-बार खराब हो सकता है। अंक 2 विवाह योग्य व्यक्तियों के […]

dainiksaveratimes

May 16, 2022

Religious

1 min

zeenews

अंक 1
कारोबार में नए सम्पर्क बनेंगे। धन लाभ आपको उतना नहीं होगा जितना व्यापार में आपने परिश्रम किया है। घर के लिये आप खरीददारी करेंगे। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। उनके साथ घूमने जा सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य बार-बार खराब हो सकता है।
अंक 2
विवाह योग्य व्यक्तियों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। हर मुश्किल परिस्थिति में आप अपने परिवार को साथ में खड़ा पायेंगे। पति-पत्नी में आपसी तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं।
अंक 3
आज संतान की शिक्षा, कालेज का चयन, विषय का चयन, कैरियर आदि को लेकर असमंजस बना रहेगा। आपको नौकरी व प्लेसमेंट के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बीमारी पर खर्च की भी संभावना है। कुछ लोगों के जीवन में प्रेम की एंट्री होगी।
अंक 4
व्यापार में किसी को भी उधारी न करें, अगर आवश्यक परिस्थिति में करना पड़े तो चेकों से आदान-प्रदान करें। किसी रिश्तेदार से सम्बन्धित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। ज्ञान के प्रस्तुतीकरण में कहीं न कहीं आप पिछड़ सकते हैं। थोड़ा चतुर होना बेहतर परिणाम देगा।
अंक 5
आज आप योग्यताओं और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीति में आपका संपर्क, संबन्ध बड़े-बड़े लोगों से होगा। प्रेमी व पति-पत्नी में आपसी मतभेद रह सकता है। बात को न बढ़ायें नये वस्त्र आभूषण आदि की खरीद फरोस्त कर सकते हैं।
अंक 6
आज आपकी व्यावसायिक या विभागीय जानकारी लीक हो सकती है। सतर्क रहें। नये लोगों पर विश्वास कम करें। प्रेमी – प्रेमिका में रूठना मानना चल सकता है। प्रेम संबन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें नहीं तो साथी रूठ सकता है। आप पर झूठा आरोप लग सकता है। व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
अंक 7
आज आपको चोट लग सकती है या बीमार पड़ सकते हैं। घरेलू स्तर पर आपके फैसले, जीवन शैली में बदलाव लायेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।
अंक 8
सरकारी क्षेत्र में अटके व लंबित पड़े काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। छात्र अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो परीक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत अब बेहतर होगी।
अंक 9
प्रेमी- प्रेमिका से मुलाकातों का सिलसिला चलता रहेगा। साथ यात्रा कर सकते हैं। शुभ योग हैं। पार्टी में खान-पान में समय बीतेगा। अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

Related News

More Loader