इस दिन करें हल्दी का दान, सेहत के लिए होता है बहुत शुभ

हल्दी का एक औषधीय महत्व है। मांगलिक कार्यों में भी इसका एक विशेष स्थान है। जागरण अध्यात्म में आज हम हल्दी से जुड़े ज्योतिष उपाय के बारे में जानते हैं जिनका प्रयोग करने से आपको करियर में तरक्की मिलेगी और समस्याओं का समाधान हो जाएगा। हल्दी का एक औषधीय महत्व होता है। इसके सेवन से […]

dainiksaveratimes

January 22, 2022

Religious

1 min

zeenews

हल्दी का एक औषधीय महत्व है। मांगलिक कार्यों में भी इसका एक विशेष स्थान है। जागरण अध्यात्म में आज हम हल्दी से जुड़े ज्योतिष उपाय के बारे में जानते हैं जिनका प्रयोग करने से आपको करियर में तरक्की मिलेगी और समस्याओं का समाधान हो जाएगा। हल्दी का एक औषधीय महत्व होता है। इसके सेवन से व्यक्ति सेहतमंद रहता है। हिन्दू धर्म में मांगलिक कार्यों में भी इसका एक विशेष स्थान है। पूजा पाठ में इसका प्रयोग होता है, देवी और देवताओं को भी चढ़ाया जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को भी हल्दी की गांठ अर्पित की जाती है। जागरण अध्यात्म में आज हम हल्दी से जुड़े ज्योतिष उपाय के बारे में जानते हैं, जिनका प्रयोग करने से आपको करियर में तरक्की मिलेगी और समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

हल्दी का ज्योतिष उपाय
1. हल्दी का रंग पीला होता है, जो भगवान विष्णु और देवों के गुरु बृहस्पति से संबंधित है। विशेषकर गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना सेहत के लिए अच्छा होता है। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।
2. यदि आपको करियर में सफलता नहीं मिल रही है, तो स्नान के समय पानी में थोड़ा हल्दी डालकर नहाएं, तो आपको तरक्की मिलेगी।
3. आपके विवाह में देरी हो रही है या कोई समस्या आ रही है, तो आपको सुबह पूजा करने के बाद मा​थे पर हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। आप चाहें तो प्रत्यके गुरुवार के दिन श्री गणेश जी को हल्दी अर्पित करें, ऐसा करने से भी विवाह संबंधी समस्यर दूर होगी।
4. यदि आपके घर में कोई वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए घर के कमरों के कोनों में हल्दी छिड़क दें। इससे लाभ मिलेगा। वास्तु दोष दूर होगा।
5. हल्दी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। जब भी आप किसी विशेष कार्य के लिए घर से बाहर जाएं तो विघ्नहर्ता गणेश जी को ध्यान करके माथे पर हल्दी का तिलक लगाकर जाएं। ऐसा करने से कार्य सफलता मिलेगी और वह बिना किसी विघ्न के पूर्ण हो जाएगा।

Related News

More Loader